परिणाम की अधिकृत घोषणा दुर्ग के मतगणना स्थल रूंगटा कॉलेज में की जाएगी। इसके लिए हर चक्र की गणना के बाद बेमेतरा से आंकड़े दुर्ग भेजा जाएगा। मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मतगणना का रिहर्सल किया। इस दौरान प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता भी मौजूद रहे। इसमें मतगणना के दिन अपनाई जाने वाली सारी प्रक्रिया का प्रत्याशियों के सामने प्रदर्शन किया गया।
सभी डाकमतों की गिनती दुर्ग में
पोस्टल बैलेट की गिनती दुर्ग में होगी। इसकी शुरूआत सुबह 8 बजे से होगी। इसके आधे घंटे बाद यानि 8 .30 बजे इवीएम से गणना होगी। बेमेतरा में सुबह 8 बजे से ही इवीएम की गणना शुरू हो जाएगी।

30 मिनट लगेंगे गणना में
इस बार एक चक्र में केवल 14 इवीएम में मतों की गणना की जाएगी। विधानसभावार सभी टेबलों पर एक साथ चक्रवार गणना की जाएगी। अफसरों के मुताबिक इवीएम से एक चक्र की गणना में करीब 30 मिनट लगेगा। इस लिहाज से पहला रूझान साढ़े 10 बजे से पहले मिल जाने की संभावना है।

वीवी पैट की गणना में तीन घंटे
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 5-5 वीवी पैट की पर्चियों की भी गणना की जाएगी। वीवी पैट की पर्चियों की गणना इवीएम के बाद सबसे आखिरी में की जाएगी। इसमें करीब 3 घंटे लग सकते हैं।

भिलाई का परिणाम सबसे पहले, नवागढ़ बाद में
भिलाई में सबसे कम 163 इवीएम हैं। इनकी गणना 12 राउंड में खत्म हो जाएगी। अहिवारा, वैशाली नगर व पाटन की गणना 18 राउंड में होगी। ज्यादा इंतजार नवागढ़ विधानसभा में करना पड़ेगा। यहां 22 राउंड तक गिनती चलेगी। बेमेतरा में 21 और साजा की गिनती 20 राउंड की होगी।

देर रात आएंगे अंतिम परिणाम
मतों की गणना व घोषणा में काफी समय लगने की संभावना है। एक चक्र में कम से कम 30 मिनट लगेगा। अंतिम परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

सुविधा पोर्टल में दर्ज होंगे आंकड़े
निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा वेब पोर्टल तैयार कराया गया है। गणना के दौरान मशीनों में दर्ज मतों की आंकड़े इस पोर्टल में एकजाई होंगे। इन आंकड़ों को आमजन देख सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीबी पंचभाई ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को इसके लिए प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में रिहर्सल भी किया गया। मतगणना पूरी पारदर्शिता व शांतिपूर्ण ढंग से हो इसकी व्यवस्था की गई है।

यहां इतने चक्र में होगी मतगणना विधानसभा राउंड
पाटन 18
दुर्गग्रामीण 16
दुर्गशहर 15
भिलाईनगर 12
वैशाली नगर 18
अहिवारा 18
साजा 20
बेमेतरा 21
नवागढ़ 22
पाटन 18
दुर्गग्रामीण 16
दुर्गशहर 15
भिलाईनगर 12
वैशाली नगर 18
अहिवारा 18
साजा 20
बेमेतरा 21
नवागढ़ 22