scriptदुर्गा की आराधना के साथ बेटियों को बचाने का भी संदेश, सत्ती चौरा में देवी रूप में 3 हजार कन्याएं करेंगी एक साथ भोज | Message to save daughters with Durga Puja | Patrika News

दुर्गा की आराधना के साथ बेटियों को बचाने का भी संदेश, सत्ती चौरा में देवी रूप में 3 हजार कन्याएं करेंगी एक साथ भोज

locationदुर्गPublished: Oct 06, 2019 10:10:10 pm

Submitted by:

Hemant Kapoor

यहां बेटियों को बचाने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक जैसे संदेश के साथ इस बार महाअष्टमी पूजन के बाद 8 अक्टूबर को 3 हजार से अधिक कन्याओं को एक साथ भोज कराया जाएगा। भोज के साथ कन्याओं को देवी के रूप में सजाकर आरती भी की जाएगी।

दुर्गा की आराधना के साथ बेटियों को बचाने का भी संदेश, सत्ती चौरा में देवी रूप में 3 हजार कन्याएं करेंगी एक साथ भोज

दुर्गा पूजा के साथ बेटियों को बचाने का भी संदेश

दुर्ग. गंजपारा स्थित श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर शक्ति की आराधना के साथ सामाजिक जागरूकता का भी काम किया जा रहा है। यहां बेटियों को बचाने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक जैसे संदेश के साथ इस बार महाअष्टमी पूजन के बाद 8 अक्टूबर को 3 हजार से अधिक कन्याओं को एक साथ भोज कराया जाएगा। भोज के साथ कन्याओं को देवी के रूप में सजाकर आरती भी की जाएगी।

भोज से पहले श्रृंगार
मंदिर समिति के बंटी शर्मा ने बताया कि कन्या भोज में शहरभर से कन्याएं प्रात: 10 बजे पुरानी गंजमंडी गंजपारा में एकत्रित होंगी। जहां उनका श्रृंगार कर उन्हे शोभायात्रा के साथ सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर लाया जाएगा। मंदिर परिसर में कन्याओं को दोपहर 12 बजे पूरे विधि विधान के साथ भोज करवाया जाएगा।

500 से हुई शुरूआत
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा कन्याभोज का आयोजन 500 कन्याओं से शुरु किया गया था। पिछले वर्ष यह संख्या बढ़कर 28 सौ 80 पहुंच गई। इसलिए इस वर्ष 3 हजार से अधिक कन्याओं के भोज की तैयारियां की गई है। समिति के अशोक राठी ने बताया कि कन्याओं को भोज के बाद उपहार भी दिए जाएंगे।

मुस्लिमों ने जलाए ज्योति कलश
शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 411 ज्योत प्रज्वलित किए गए है। जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों के भी मनोकामना ज्योित शामिल है। मंदिर के अलावा पंडाल में 18 भुजा वाली भव्य देवी प्रतिमा की स्थापना की गई है। देवी की प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जाता है।

इस बार नो प्लास्टिक

बंटी शर्मा ने बताया कि देवी पूजा के साथ कन्या भोज के कार्यक्रम में पिछले वर्षों तक प्लास्टिक से बने गिलास व पानी पाउच का उपयोग किया जाता था, लेकिन इस बार प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया है। कन्या भोज में भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो