scriptगड़बड़ी: सफाई के नाम पर फैला दी गंदगी, 7 महिला समूहों से निगम ने छीना 21 सामुदायिक शौचालयों जिम्मा | Municipal corporation Durg removed women groups from work | Patrika News

गड़बड़ी: सफाई के नाम पर फैला दी गंदगी, 7 महिला समूहों से निगम ने छीना 21 सामुदायिक शौचालयों जिम्मा

locationदुर्गPublished: Sep 28, 2020 10:42:21 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

durg municipal corporation ने 7 महिला समूहों से 21 सामुदायिक शौचालयों के संचालन का अनुबंध निरस्त कर दिया है।
शौचालयों को लेकर शिकायत पर आकस्मिक जांच में इन गड़बडिय़ों का खुलासा हुआ था।

गड़बड़ी: सफाई के नाम पर फैला दी गंदगी, 7 महिला समूहों से निगम ने छीना 21 सामुदायिक शौचालयों जिम्मा

गड़बड़ी: सफाई के नाम पर फैला दी गंदगी, 7 महिला समूहों से निगम ने छीना 21 सामुदायिक शौचालयों जिम्मा

दुर्ग. स्वच्छता के नाम पर जिन महिला समूहों को निगम प्रशासन ने सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी दी, उन्होंने ही शौचालयों को गंदगी का अड्डा बना दिया। उपयोग के एवज में वसूली और समय को लेकर मनमानी तक शुरू दी। इसके खुलासा के बाद अब निगम ने 7 महिला समूहों से 21 सामुदायिक शौचालयों के संचालन का अनुबंध निरस्त कर दिया है। शौचालयों को लेकर शिकायत पर आकस्मिक जांच में इन गड़बडिय़ों का खुलासा हुआ था।
Read more: स्वविवरणी में दी गलत जानकारी, भिलाई के सूर्या मॉल से 25 लाख वसूलेगा निगम, रेंडम जांच से खुली पोल

महिला स्व सहायता समूहों का दी थी संचालन की जिम्मेदारी
राज्य शासन की स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत शहर के अलग-अलग वार्डो में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। इनमें से 47 सामुदायिक शौचालयों का संचालन पंजीकृत महिला स्व सहायता समूहों को दिया गया है। महिलाओं को शासन द्वारा तय गाइड लाइन का आधार पर इन शौचालयों का संचालन किया जाना था, लेकिन लंबे समय से शौचालयों में गंदगी और संचालन में मनमानी की शिकायत मिल रही थी। इस पर निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन व स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने सामुदायिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया था। इसमें 21 शौचालयों में भारी गंदगी, अव्यवस्था, मनमानी की पुष्टि हुई थी।
Read more: डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान अचानक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कहा गुड जॉब ….

यह गड़बड़ी मिली शौचालयों में
शासन के नियमानुसार शौचालय जिस स्थिति में महिला समूहों को सौंपा गया था, उन सामग्रियों व स्वरूप के साथ संचालन किया जाना था। इसके अलावा सफाई, शुल्क व संचालन का समय आदि की भी शर्तें तय थी, लेकिन जांच में अधिकतर शौचालयों में जरूरी सामग्रियां गायब पाई गई। लगभग सभी शौचालयों में भारी गंदगी पाया गया है। कई शौचालयों में ज्यादा शुल्क वसूली व समय को लेकर मनमानी की भी जानकारी सामने आई। इस पर महिला समूहों की अमानत राशि भी राजसात की गई है।
नोटिस पर भी गोलमोल जवाब
गड़बड़ी की पुष्टि होने पर महिला समूहों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया था। इसमें कई महिला समूहों ने गोलमोल जवाब देकर खानापूर्ति कर ली। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला समूहों से अनुबंध खत्म कर दिया गया है। इन शौचालयों के संचालन के लिए महिला समूहों से अब फिर से रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव मंगाया जा रहा है।
इन महिला समूहों से अनुबंध खत्म
निगम प्रशासन के मुताबिक ओमश्री महिला स्वसहायता समूह गायत्री मंदिर वार्ड, पंचशील गीता महिला स्व सहायता समूह नयापारा, श्रीसाईं महिला मंडल कसारीडीह, ज्योति महिला स्व सहायता समूह गायत्री मंदिर, लक्ष्मी स्व सहायता समूह राजीव नगर, प्राकृतिक भारती महिला स्व सहायता समूह पंचशील नगर, दुर्गा महिला स्व सहायता समूह मोहन नगर से संचालन में गड़बड़ी के कारण अनुबंध खत्म किया गया है।
इन शौचालयों में मिली थी गड़बड़ी
राम नगर सिकोला भाठा, जैन मंदिर के पास आमदि मंदिर वार्ड, बांधा तालाब, रेल्वे क्रसिंग के आगे राम पैलेस के पास, टप्पा तालाब राजीव नगर, आईएचएसडीपी आवास, मठपारा उत्तर, देवारपारा सिकोला बस्ती, न्यू गंजमंडी के पीछे सिकोला बस्ती, एफसीआई गोदाम के पीछे सिकोला बस्ती,आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सिकोला बस्ती, इंदिरा नगर, शिवपारा चंडी मंदिर, कंडरा भवन के आगे कंडरापारा, सिकोला तालाब के पास, अटल आवास के पास जवाहर नगर, बॉम्बे आवास के पास उरला, अटल आवास के पास पोटिया कला उत्तर, अटल आवास उरला, बांस पारा आंगनबाड़ी के पास पचरी पारा।
दुर्गेश गुप्ता स्वच्छता अधिकारी, नगर निगम दुर्ग ने बताया कि संचालन में गड़बडिय़ों के कारण अनुबंध निरस्त किया गया है। अब शौचालय संचालन के लिए नए सिरे से महिला समूहों को दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गड़बड़ी करने वालों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो