scriptदुर्ग में फ्लावर शो: तरह-तरह के फूलों ने मन को लुभाया, सरकारी योजनाओं की झांकी रहा आकर्षण | Municipal Corporation organized flower show in Rajendra Park, Durg | Patrika News

दुर्ग में फ्लावर शो: तरह-तरह के फूलों ने मन को लुभाया, सरकारी योजनाओं की झांकी रहा आकर्षण

locationदुर्गPublished: Feb 15, 2021 05:01:00 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

फ्लावर शो में विभिन्न प्रजातियों के फूल, फल व बोनसाई पौधे आकर्षण का केन्द्र रहे, वहीं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की झांकियों ने भी लोगों को प्रभावित किया। इ

दुर्ग में फ्लावर शो: तरह-तरह के फूलों ने मन को लुभाया, सरकारी योजनाओं की झांकी रहा आकर्षण

दुर्ग में फ्लावर शो: तरह-तरह के फूलों ने मन को लुभाया, सरकारी योजनाओं की झांकी रहा आकर्षण

दुर्ग. राजेन्द्र पार्क में रविवार को विभिन्न प्रजाति की फूलों की खुशबू बिखरी। अवसर था नगर निगम के फ्लावर शो का। फ्लावर शो में विभिन्न प्रजातियों के फूल, फल व बोनसाई पौधे आकर्षण का केन्द्र रहे, वहीं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की झांकियों ने भी लोगों को प्रभावित किया। इनमें फूलों से सजे शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, पौनी पसारी योजना, गोधन योजना की झांकियों ने खासा प्रभावित किया। हस्तकला को प्रोत्साहन देने फ्लावर शो में पहुंचे प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर व कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन ने स्वयं चाक से मिट्टी के दीए बनाए।
राजेंद्र बाबू कीहुबहु मूर्ति बनाई
फ्लावर शो में थनौद के मूर्तिकारों ने कुछ समय में ही देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की हुबहु मूर्ति तैयार कर सबका दिल जीत लिया। छत्तीसगढ़ मूर्तिकार-चित्रकार संघ द्वारा बनाए गए रंगोलियों ने भी लोगों को खासा प्रभावित किया। फ्लावर शो में बच्चों के लिए भी खास इंतजाम किए गए थे।
दुर्ग में फ्लावर शो: तरह-तरह के फूलों ने मन को लुभाया, सरकारी योजनाओं की झांकी रहा आकर्षण
बच्चों में भारी उत्साह प्रतियोगिता में शामिल हुए
बच्चों ने ड्राईंग प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया, वहीं विभिन्न स्कूलों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में बच्चों का मार्गदर्शन भी किया गया। फलों से बने मिकी माउस व अन्य मनोरंजन के साधनों का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। प्लावर शो में गीत-संगीत की महफिल भी सजी। शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व मे शहर के उभरते कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहा
फ्लावर शो में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव शामिल हुए। फ्लावर शो को देखने दिन भर लोगों का राजेंद्र पार्क आना-जाना लगा रहा। फ्लावर शो के लिए निगम प्रशासन द्वारा खास इंतजाम किए गए थे। फ्लावर शो में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो