scriptनगर सैनिक कंप्यूटर ऑपरेटर ने की आत्महत्या, फंदे पर पति को लटकता देख बेसुध हुई पत्नी | Nagar sainik computer operator commits suicide in durg | Patrika News

नगर सैनिक कंप्यूटर ऑपरेटर ने की आत्महत्या, फंदे पर पति को लटकता देख बेसुध हुई पत्नी

locationदुर्गPublished: Aug 13, 2020 05:19:06 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

सुभाष नगर कसारीडीह दुर्ग निवासी राजेश कुमार तुुतरिया ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी ननद के घर गई थी। लौटी तो दरवाजा बंद मिला। (suicide in Durg)

नगर सैनिक कंप्यूटर ऑपरेटर ने की आत्महत्या, फंदे पर पति को लटकता देख बेसुध हुई पत्नी

नगर सैनिक कंप्यूटर ऑपरेटर ने की आत्महत्या, फंदे पर पति को लटकता देख बेसुध हुई पत्नी

दुर्ग. सुभाष नगर कसारीडीह दुर्ग निवासी राजेश कुमार तुुतरिया ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी ननद के घर गई थी। लौटी तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो उसने मकान मालिक को बुलाया। उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर गमछा से फंदा बनाकर पंखे से राजेश लटका मिला। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पद्भनाभपुर चौकी प्रभारी येनु देवांगन ने बताया कि घटना बुधवार रात 7 बजे की है। राजेश तुतरिया (45 वर्ष) नगर सैनिक कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर था। तीन साल से परिवार से अलग था। घुमका के पटवारी बीएस साहू के मकान को 5 हजार रुपए किराए पर लिया था। पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। दोपहर 12 बजे राजेश कार्यालय से लौटा और सुभाष नगर अपनी बहन के यहां गया। जहां उसकी पत्नी कविता और बेटा अभिषेक थे।
बंद मिला दरवाजा
पत्नी से घर की चाबी लिया और अकेला लौट आया। उसकी पत्नी बच्चे के साथ शाम 6 बजे घर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा को खटखटाने लगी, लेकिन राजेश नहीं खोला। तब उसने मकान मालिक को बुलाया। उनकी मदद से दरवाजा को धक्का देकर खोला गया। मौके पर कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला। राजेश ने फांसी क्यों लगाया यह पता नहीं चला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो