scriptपत्रिका साक्षात्कार – नए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा बोले, जनता का रखेंगे ख्याल, बढ़ाई जाएगी विकास की रफ्तार | New Collector Pushpendra Meena said, will take care of the public | Patrika News

पत्रिका साक्षात्कार – नए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा बोले, जनता का रखेंगे ख्याल, बढ़ाई जाएगी विकास की रफ्तार

locationदुर्गPublished: Jul 05, 2022 05:29:18 pm

Submitted by:

Hemant Kapoor

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि जनभावना के अनुरूप विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्रशासनिक अमले की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ता है। इसे ध्यान में रखकर पहले वे जनभावनाओं व उनकी अपेक्षाओं को समझेंगे। इसी के अनुरूप विकास की योजनाओं बनाई जाएंगी और उनका क्रियान्वयन किया जाएगा।

पत्रिका साक्षात्कार - नए कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा बोले, जनता का रखेंगे ख्याल, बढ़ाई जाएगी विकास की रफ्तार

पुष्पेंद्र कुमार मीणा, कलेक्टर दुर्ग

नए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा का जिले में सोमवार को पहला दिन रहा। इस दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पत्रिका से संक्षिप्त चर्चा में अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण और उन्हें कोई परेशानी नहीं हो इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रस्तुत है उनसे संक्षिप्त बातचीत के प्रमुख अंश…

0 – नए कलेक्टर के रूप में आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी और इन्हें किस तरीके से अंजाम देंगे?
00 – सबसे पहले जिले को देख रहा हूं, समझने का प्रयास कर रहा हूं। जल्द ही जिले का व्यापक दौरा होगा। इसके साथ ही लोगों, मीडिया, जनप्रतिनिधियों से बैठक कर अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करेंगे। इसमें जो भी बातें आएंगी उसी के अनुरूप कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।

0 – सरकार की खास योजनाएं जिन पर आपका फोकस होगा, इसका बेहतर लाभ लोगों को मिले इस दिशा में क्या प्रयास किए जाएंगे?
00 – सरकार की सभी योजनाओं पर फोकस रहेगा। खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुपोषण से जुड़ी योजनाओं पर। इसके अलावा सभी प्रोजेक्स पर समय पर काम हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। जिन योजनाओं पर काम हो रहा है, उनकी गति को और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

0 – जनप्रतिनिधियों के लिहाज से वीआईपी जिले में किस तरह की चुनौती देखते हैं, इन्हें कैसे हैंडल करेंगे?
00- सबसे पहले आम जनता है। जनता को सुविधा देना, उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो इस पर ध्यान रखा जाएगा। उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण हो यह प्राथमिकता होगी। जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो रहा है, इसकी रफ्तार और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो