scriptदेखिए CM जी, बापू के नाम पर पदयात्रा और उन्हें ही भूल गए कांग्रेसी, विधायक ने कहा हुई हमसे बड़ी चूक | Padyatra in the name of Mahatma Gandhi and the Congressman forgot him | Patrika News

देखिए CM जी, बापू के नाम पर पदयात्रा और उन्हें ही भूल गए कांग्रेसी, विधायक ने कहा हुई हमसे बड़ी चूक

locationदुर्गPublished: Oct 12, 2019 12:17:53 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

शहर के ह्रदयस्थल पर गांधीजी की प्रतिमा की किसी ने सुध नहीं ली। जिनके नाम पर पदयात्रा, उनकी ही प्रतिमा को कांग्रेसी भूल गए।

देखिए CM जी, बापू के नाम पर पदयात्रा और उन्हें ही भूल गए कांग्रेसी, विधायक ने कहा हुई हमसे बड़ी चूक

देखिए CM जी, बापू के नाम पर पदयात्रा और उन्हें ही भूल गए कांग्रेसी, विधायक ने कहा हुई हमसे बड़ी चूक

दुर्ग. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के नाम पर कांग्रेसी (CG Congress Padyatara in Durg) पूरे प्रदेश में पदयात्रा कर उनके आदर्शों को आम लोगों तक पहुंचाने की बात कह रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को दुर्ग शहर में भी पदयात्रा शुरू हुई। गांधी जी के जयकारों के साथ शहर के चार अलग-अलग इलाकों में रैलियां निकाली गई, लेकिन शहर के ह्रदयस्थल पर गांधीजी की प्रतिमा की किसी ने सुध नहीं ली। जिनके नाम पर पदयात्रा, उनकी ही प्रतिमा को भूल गए।
प्रतिमा स्थल की सफाई
गांधीजी की प्रतिमा धूल से अटी हुई है। कांग्रेस के नेता प्रतिमा की सफाई तो दूर माल्यार्पण तक करने नहीं पहुंचे। गांधीजी प्रतिमा को पहनाई गई फूल माला सूख चुकी है। आठ दिन पहले गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को फूलामाला चढ़ाया गया था। प्रतिमा पर धूल की परत चढ़ी है। बापू की प्रतिमा से चश्मा गायब है। प्रतिमा स्थल की सफाई भी नहीं की गई है।
देखिए CM जी, बापू के नाम पर पदयात्रा और उन्हें ही भूल गए कांग्रेसी, विधायक ने कहा हुई हमसे बड़ी चूक
10 बजे निकली विचार यात्रा 2 घंटे चली
गांधीजी की 150वीं जयंती पर हर गांव व वार्ड में गांधी विचार यात्रा निकाली जा रही है। शहर के चार ब्लाकों में पदयात्रा (Gandhi Padyatra) की शुरूआत हुई। इसमें विधायक अरुण वोरा(MLA Arun Vora), शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा व सभी ब्लाक अध्यक्ष, पदाधिकारी व संगठन से जुड़े नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पदयात्रा सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और दो घंटे बाद समाप्त कर ली गई। विधायक वोरा ने कार्यकर्ताओं को गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
चूक हुई पर सफाई पर निगम का ध्यान नहीं
विधायक अरूण वोरा ने कहा कि निश्चित तौर पर यह चूक हुई है। सबसे पहले हमें प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि देनी चाहिए थी। गांधीजी कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के ह्रदय में बसते हैं। रहा सवाल प्रतिमा की सफाई व देखरेख की तो इस पर नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। हर महापुरूष की प्रतिमा की नियमित सफाई के साथ माल्यार्पण होना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो