scriptदुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही यात्री बस पलटी, ड्राइवर, कंडेक्टर की मौके मौत, दस यात्री घायल | Passenger bus going from Durg to Dantewada overturned, two people dead | Patrika News

दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही यात्री बस पलटी, ड्राइवर, कंडेक्टर की मौके मौत, दस यात्री घायल

locationदुर्गPublished: Mar 15, 2021 11:34:11 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही यात्री बस के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार देर रात की है। पायल ट्रेवल्स के संचालक प्रकाश देशहरा ने घटना की पुष्टि की।

दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही यात्री बस पलटी, ड्राइवर, कंडेक्टर की मौके मौत, दस यात्री घायल

दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही यात्री बस पलटी, ड्राइवर, कंडेक्टर की मौके मौत, दस यात्री घायल

दुर्ग. दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही यात्री बस के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार देर रात की है। पायल ट्रेवल्स के संचालक प्रकाश देशहरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्ग से यात्रियों को लेकर बस बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जा रही थी। धमतरी के नजदीक छोटी रेल लाइन के पास ब्रेकर में गाड़ी जंप कर गई। बस इस दौरान अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में दुर्ग निवासी बस के चालक और कंडेक्टर की मौके पर मौत हो गई। सात यात्री घायल हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ( Bus over turn in Dhamtari)
घटना की सूचना मिलते ही मदद के लिए पहुंची धमतरी पुलिस
नेशनल हाइवे पर पायल ट्रेवल्स की बस पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर धमतरी और अर्जुनी पुलिस पहुंची। पुलिस जवानों ने सबसे पहले बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल दस यात्रियों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें सात लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही यात्री बस पलटी, ड्राइवर, कंडेक्टर की मौके मौत, दस यात्री घायल
लगातार हो रही दुर्घटना
रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे में लगातार यात्री बस दुर्घटना की शिकार हो रही है। बीते छह महीने में एक दर्जन से ज्यादा यात्री बसें दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। जिसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हुई है। ज्यादातर दुर्घटना रात के वक्त हुई है। रफ्तार पर नियंत्रण के अभाव में हादसे रूक ही नहीं रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो