scriptCorona से लोगों को मरते देख युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 दिन में 90 लोगों ने किया प्लाज्मा डोनेट | Plasma donate for the treatment of corona patients in Durg district | Patrika News

Corona से लोगों को मरते देख युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 दिन में 90 लोगों ने किया प्लाज्मा डोनेट

locationदुर्गPublished: Apr 12, 2021 11:28:46 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

Coronavirus in Durg: नेहरू नगर स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक में रोज गंभीर मरीजों के लिए Plasma donation किया जा रहा है।

Corona से लोगों को मरते देख युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 दिन में 90 लोगों ने किया प्लाजमा डोनेट

Corona से लोगों को मरते देख युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 दिन में 90 लोगों ने किया प्लाजमा डोनेट

दुर्ग. एक ओर जहां पूरा प्रदेश Covid-19 महामारी से पीडि़त है और हर कोई अपने परिजनों को जल्द कुशल देखना चाहता है। ऐसे विषम समय में प्रदेश की समाजिक संस्थाएं नव दृष्टि फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन, ओम साईं रक्तदाता सेवार्थ समिति, रेडड्रॉप फाउंडेशन, आशीर्वाद ब्लड बैंक व श्री साईनाथ जन सेवा समिति के सदस्य लगातार लोगों की सहायता में जुटे हैं। इस के तहत नेहरू नगर स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक में रोज गंभीर मरीजों के लिए Plasma donation किया जा रहा है। इस कड़ी में पूर्वी आढ़तिया ने एक बच्चे के लिए अपना प्लेटलेट्स दान किया। सतीश ठक्कर, भावार्थ ठक्कर पिता-पुत्र ने राजनांदगांव से आकर प्लाज्मा दान किया। पिछले 15 दिनों में 90 लोगों द्वारा यहां प्लाज़्मा डोनेट किया जा चुका है।
Read more: दुर्ग जिले में रिकॉर्ड, एक दिन में 27 कोरोना मरीजों की मौत, दूसरी ओर ढाई हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर लौटे घर

गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी बनेगा प्लाजमा
नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, विकास जायसवाल, कुलवंत भाटिया, एम वासुदेव राव, जी माधवराव, फनेन्द्र जैन, आफताब आलम, सूरज साहू, विवेक साहू, नरोत्तम, दिलेश, नयन व सोनू लगातार लोगों से सम्पर्क कर गंभीर मरीजों के लिए प्लाज़्मा की व्ययवस्था में लगे हुए हैं। फाउंडेशन अब तक कुल 550 लोगों को इसका लाभ दिला चुका है। राज आढ़तिया ने बताया कि हेनरी संस्था लगातार लोगों को प्लाज़्मा, रक्त, ऑक्सीजन या किसी भी प्रकार की इमरजेंसी पर तत्काल सहयता पहुंचा रही है। लोगों से इस महामारी से सतर्क रहने व बचने की अपील कर रही है। कुलवंत भाटिया ने कहा आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल इस कठिन समय में लोगों की मदद के लिए चौबीस घंटे मौजूद रहते हैं।
कोरोना से संबंधित चाहिए सहायता को इन नंबरों पर करें फोन
मरीजों को दवाई वितरण
0 दुर्ग निगम – 7999331245
0 भिलाई निगम – 9425512559
0 रिसाली निगम – 9754396851, 9109380115
0 चरौदा निगम – 9826429698
अंतिम संस्कार के लिए
0 दुर्ग निगम – 8319766619, 8839311108
0 भिलाई निगम – 8839211151
0 रिसाली निगम – 7828216065, 9893526715
0 चरौदा निगम- 9977716688, 9907148292, 9300714327
होम आइसोलेशन डॉक्टरी सलाह व संपर्क
0 दुर्ग निगम – 07882215152
0 भिलाई निगम – 0788-2320077,07882328413
0 रिसाली निगम – 07882328412
0 चरोदा निगम – 07882215153
जिला प्रशासन कंट्रोल रूम
0788-2210772/73/74/75/78

108 इमरजेंसी एंबुलेंस के लिए
0 पूरे दुर्ग जिले के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक के लिए 9399833005 और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 9425557895
0 ई-पास – 07882322009
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो