script

पुलिस जवानों की बस और मेटाडोर में जोरदार भिड़त, दो आरक्षक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

locationदुर्गPublished: Oct 05, 2021 12:05:52 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Road Accident in Durg: एएसपी संजय धु्रव ने बताया कि पुलिस वाहन धमधा थाना में पुलिस लाइन के बल को छोड़कर वापस पुलिस लाइन दुर्ग लौट रही थी।

पुलिस जवानों की बस और मेटाडोर में जोरदार भिड़त, दो आरक्षक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

पुलिस जवानों की बस और मेटाडोर में जोरदार भिड़त, दो आरक्षक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

दुर्ग. पुलिस जवानों की बस और मेटाडोर में मंगलवार सुबह जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मेटाडोर चालक भी घायल है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना मंगलवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच की है। एएसपी संजय धु्रव ने बताया कि पुलिस वाहन धमधा थाना में पुलिस लाइन के बल को छोड़कर वापस पुलिस लाइन दुर्ग लौट रही थी। इसी दौरान समोदा नाला जेवरा सिरसा चौकी के पास सामने से आ रही मेटाडोर से भिड़ंत हो गई। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जवानों की बस और मेटाडोर में जोरदार भिड़त, दो आरक्षक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल
ईंट लोडकर सप्लाई के लिए जा रही थी मेटाडोर
पुलिस ने बताया कि मेटाडोर नंनकटï्टी से ईंट लोड कर माडल टाउन स्मृति नगर जा रही थी। पुलिस वाहन में सवार घायल जवानों में आरक्षक प्रमोद निर्मलकर और किशोर भगत की हालत गंभीर है। वहीं मेटाडोर चालक संजू कश्यप भी घायल है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। बस और मेटाडोर में टक्कर के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई थी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल और यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया।

ट्रेंडिंग वीडियो