script

CG Politics – आयोजनों की अनुमति पर गरमाई राजनीति, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 15 दिन में नियम वापस नहीं तो जेल भरो आंदोलन

locationदुर्गPublished: May 01, 2022 07:15:46 pm

Submitted by:

Hemant Kapoor

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा सार्वजनिक व निजी कार्यक्रमों के आयोजनों की अनुमति को लेकर जारी किए गए नए नियम को काला कानून बताते हुए मिनी इमरजेंसी की संज्ञा दी है। उन्होंने इसके विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने राज्य सरकार के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यह नियम वापस नहीं लिया गया, तो भाजपा प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में 16 मई को धरना-प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन करेगी।

CG Politics - आयोजनों की अनुमति पर गरमाई राजनीति, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 15 दिन में नियम वापस नहीं तो जेल भरो आंदोलन

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने यह बातें रविवार को दुर्ग भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान सांसद सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा प्रभारी पूरेन्दर मिश्रा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष आंदोलन के संबंध में मीडिया को जानकारी देने जिला भाजपा कार्यालय आए थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य के भूपेश बघेल सरकार ने अपने कार्यकाल के सवा तीन साल पूरे कर लिए है, लेकिन अब तक राज्य सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं किया गया है। जिनमें शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, नियमितिकरण और कई घोषणाएं शामिल है। जिससे लोगों में आक्रोश है। यह आक्रोश राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के रुप में नजर आ रहा है। राज्य सरकार लोगों के साथ न्याय करने के बजाय उल्टा उनके लोकतंत्र के अधिकारों के हनन पर उतर आई है। इसका बड़ा प्रमाण राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक व निजी कार्यक्रमों के आयोजन के अनुमति के लिए जारी किए गए नए नियम है।

नियमों का पालन संभव नहीं
साय ने नए नियमों को काला कानून बताते हुए कहा कि यह मिनी इमरजेसी के समान है। इस नियम के तहत आयोजनों की अनुमति के लिए 15 बिंदु का आवेदन देना होगा। 19 कंडिका का पालन करना होगा। इन नियमों का पालन करना किसी भी राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लिए संभव नहीं हो पाएगा। जिससे आयोजन की अनुमति नहीं मिल पाएगी।

प्रलोभन देकर जीती सरकार – सरोज
सांसद सरोज पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि खैरागढ़ उप-चुनाव में भाजपा हारी नहीं है। कांग्रेस ने चुनाव में धन, बल व प्रलोभन का सहारा लिया। खैरागढ़-गंडई-छुईखदान को जिला बनाने मुख्यमंत्री को तीन साल ज्ञान नहीं आया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद उन्होने जिला बनाने के ब्रम्हास्त्र का उपयोग किया। जिला बनाने के इस प्रलोभन के बल पर ही कांग्रेस चुनाव जीतने में सफल रही, लेकिन भाजपा के जनाधार को कांग्रेस कम नहीं कर पाई।

ट्रेंडिंग वीडियो