scriptरविवार रात 12 बजे तक जमा कर सकते हैं संपत्तिकर, आज चुके तो कल से लगेगा 18 फीसदी जुर्माना | Property tax can be deposited till 12 o'clock on Sunday night | Patrika News

रविवार रात 12 बजे तक जमा कर सकते हैं संपत्तिकर, आज चुके तो कल से लगेगा 18 फीसदी जुर्माना

locationदुर्गPublished: Mar 31, 2019 12:56:15 pm

बकायादारों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स देने के लिए आज आखिरी मौका है। एक अप्रेल से बकाया संपत्तिकर पर 18 फीसद पेनाल्टी और एक हजार रुपए शास्ति शुल्क देना पड़ेगा। जोन कार्यालयों में भी संपत्तिकर जमा करने के लिए काउंटर बनाए है।

bhilai patrika

रविवार रात 12 बजे तक जमा कर सकते हैं संपत्तिकर, आज चुके तो कल से लगेगा 18 फीसदी जुर्माना

भिलाई@Patrika. बकायादारों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स देने के लिए आज आखिरी मौका है। एक अप्रेल से बकाया संपत्तिकर पर 18 फीसद पेनाल्टी और एक हजार रुपए शास्ति शुल्क देना पड़ेगा। करदाता संपत्तिकर, जलकर, भू-भाटक, मकान और दुकान का किराया जमा कर अधिभार की कार्रवाई से बच सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए निगम प्रशासन ने निगम मुख्यालय में चार काउंटर बनाए है। इसके अलावा नेहरू नगर, वैशाली नगर, मदर टेरेसा, वीर शिवाजी नगर खुर्सीपार और रिसाली जोन कार्यालयों में भी संपत्तिकर जमा करने के लिए काउंटर बनाए है। जहां करदाता संपत्तिकर जमा कर अधिभार की कार्रवाई से बच सकते हैं।
48.83 करोड़ वसूली का है लक्ष्य
निगम ने स्पैरो कंपनी को 2018-19 में 48 करोड़ 83 लाख रुपए प्रापर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य के विरुद्ध एजेंसी ने 20 फरवरी की स्थिति में 28 करोड़ 61 लाख रुपए वसूल किया था। 20 करोड़ 21 लाख रुपए बकाया था।@Patrika. राजस्व अधिकारी अशोक द्विवेदी ने जब कंपनी को प्रतिदिन 67 लाख रुपए वसूली का लक्ष्य दिया है। तब पिछले 20 दिनों में एजेंसी 40-45 लाख के हिसाब से तीन करोड़ रुपए वसूल किया। इस तरह से लगभग 32 करोड़ रुपए निगम के कोष में जमा हुआ है।
70 हजार करदाता देते हैं टैक्स
शहर में 1 लाख 7 हजार करदाता हैं। इनमें से 70 हजार करदाता ही नियमित रूप से टैक्स दे रहे हैं।इनमें से 65 हजार आवासीय और 3400 व्यावसायी कर दाता है।जो संपत्तिकर देते हैं। @Patrika. महापौर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स में 50 फीसद बढ़ोत्तरी को भी कम दिया है। 2016 की दर के अनुसार संपत्तिकर लिया जा रहा है। राजस्व अधिकारी अशोक द्विवेदी ने करदाताओं से 2018-19 का संपत्तिकर जमा करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि 1 अप्रेल को बकाया संपत्तिकर पर 18 फीसदी अधिभार और एक हजार रुपए शास्ति शुल्क के साथ जमा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो