script

पिता के उड़ गए होश जब पता चला, नाबालिग बेटी है गर्भवती, जान-पहचान के युवक ने ऐसे उठाया फायदा

locationदुर्गPublished: Sep 25, 2018 10:50:13 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 और 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

patrika

पिता के उड़ गए होश जब पता चला, नाबालिग बेटी है गर्भवती, जान-पहचान का युवक ने ऐसे उठाया फायदा

दुर्ग. परिवार से जान-पहचान का फायदा उठाकर दसवीं की छात्रा का दैहिक शोषण करने वाले के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। मामले का खुलासा नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने पर हुआ। छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी डॉक्टर से जांच कराने पर पता चला।
अचानक खराब हो गई तबीयत
नाबालिग की तबीयत अचानक खराब हुई तब उसके पिता उसे इलाज करवाने डॉक्टर के पास ले गए। जांच करने के बाद जब डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है तो उसके पिता अवाक रह गए। फिर ठगड़ा नहर क्षेत्र में रहने वाले आरोपी पिन्टू यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।
पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 और 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिन्टू यादव शादी-ब्याह के पंडालों में काम करता है। उसकी नाबालिग के परिवार से पुरानी जान-पहचान थी।
इसका फायदा उठाकर उसने नाबालिग को अपने झांसे में ले लिया। उससे शादी करने का वादा किया और उसका दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच 21 सितंबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। इस पर नाबालिग के बिजली मेकेनिक पिता ने उसे डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच के बाद नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि की।
बीसीए की छात्रा का दैहिक शोषण
बीसीए की छात्रा का दैहिक शोषण कर शादी से इनकार कर देने वाले हुक्का बार के संचालक प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा अंबिकापुर से आकर यहां पढ़ाई कर रही थी। नेहरू नगर में एक किराए के मकान में रहती थी। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि २७ वर्षीय युवती के साथ आरोपी प्रवेश शुक्ला की मुंहबोली बहन भी पढ़ती थी। वह पीडि़ता की सहेली थी।
आरोपी का उसके घर आना जाना था। इसी दौरान वर्ष २०१६ में पीडि़ता से दोस्ती कर ली। इस बीच उसकी मुंहबोली बहन पुणे चली गई। प्रवेश ने छात्रा को अपने पैरेंट्स से भी मिलवाया। पुलिस ने बताया कि २० दिसंबर २०१७ को प्रवेश छात्रा के नेहरू नगर के कमरे में गया।
शादी का झांसा दिया
बातचीत से बहलाता रहा फिर जल्द शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म किया। बाद में प्रवेश ने शादी से इनकार कर दिया। छात्रों से बातचीत करना भी बंद कर दिया। परेशान होकर पीडि़त छात्रा ने पुलिस से आपबीती बताई।
टीआई थाना सुपेला धर्मानंद शुक्ला ने बताया कि हुक्का बार संचालक प्रवेश शुक्ला शादी का प्रलोभन देकर छात्रा से आठ माह से दुष्कर्म कर रहा था। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो