पुलिस के मुताबिक घटना पांच माह पुराना है। २५ जून को आरोपी ने महिला को यह कहते हुए साथ ले आया था कि वह उसे पत्नी का दर्जा देकर रखेगा। आरोपी ने महिला को रायपुर नाका क्षेत्र में अपने जीजा के मकान में रखा था।
इस दौरान महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में आरोपी महिला को छोड़ वापस लौट गया। महिला ने साथ रहने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी ने विवाह करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने शिवदयाल के खिलाफ शिकायत की।
महिला का कहना था कि वह ससुराल को छोड़ चुकी है। वह दोबारा नहीं जा सकती है। घटना के बाद वह उसने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने उसका सहयोग नहीं किया। पीडि़त महिला ने विलंब से शिकायत करने का कारण दर-दर भटकना बताया है।