scriptBig Breaking: दुर्ग के समोदा में राइस मिल का स्ट्रक्चर गिरा, मलबे में दबे 3 मजदूर, मौत की आशंका, video | Rise mill accident in Durg, Durg police | Patrika News

Big Breaking: दुर्ग के समोदा में राइस मिल का स्ट्रक्चर गिरा, मलबे में दबे 3 मजदूर, मौत की आशंका, video

locationदुर्गPublished: Apr 21, 2019 02:52:09 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

जेवरा धमधा रोड पर ग्राम समोदा में स्थित संत हरदास राइस मिल का रविवार को स्ट्रक्चर गिरने से मलबे में तीन मजदूर दब गए।

patrika

Big Breaking: दुर्ग के समादो में राइस मिल का स्ट्रक्चर गिरा, मलबे में दबे 3 मजदूर, मौत की आशंका, video

दुर्ग. जेवरा धमधा रोड पर ग्राम समोदा में स्थित संत हरदास राइस मिल का रविवार को स्ट्रक्चर गिरने से मलबे में तीन मजदूर दब गए। शनिवार शाम आई आंधी तूफान से राइस मिल की दीवार, लेंटर और सीट गिर गई थी। जिसकी मरम्मत रविवार सुबह करते वक्त यह बड़ा हाइसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मिल का ड्रायर वाला हिस्सा गिरा है। घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है। चार घंटे बाद भी मलबे से मजदूरों को नहीं निकाला गया है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस बड़े हादसे के बाद मलबे में दबे मजदूरों की मौत की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
मरम्मत के दौरान हुआ बड़ा हादसा
जेवरा चौकी पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम आई आंधी तूफान में राइस मिले में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बनाए गए मकान की दीवार गिर गई थी। दीवार के अलावा लेंटर और सीट भी गिर गया। इसकी मरम्मत करते हुए रविवार को यह बड़ा हादसा हुआ है। 3 मजदूर घायल होकर मलबे में दब गए हैं। फिलहाल मजदूरों को निकालने के लिए पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
भीड़ को हटाने बल तैनात
ग्राम समोदा में राइस मिल में हुए गंभीर हादसे के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। घटना स्थल पर जेसीबी मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है। इधर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने घटना स्थल पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया है। लोगों ने बताया कि चेतन दास केसवानी राइस मिल के मालिक हैं। फिलहाल उन्होंने घटना के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो