scriptआंखों के सामने हाइवा के नीचे आ गया भाई, मौत का ये मंजर देख बेबस बहन और पिता हो गए बदहवास | Road accident in Bhilai, Bhilai traffic police | Patrika News

आंखों के सामने हाइवा के नीचे आ गया भाई, मौत का ये मंजर देख बेबस बहन और पिता हो गए बदहवास

locationदुर्गPublished: Jun 01, 2019 04:07:58 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता और चचेरी बहन घायल हो गए।

PATRIKA

आंखों के सामने हाइवा के नीचे आ गया भाई, मौत का ये मंजर देख बेबस बहन और पिता हो गए बदहवास

भिलाई/ सेलूद. हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता और चचेरी बहन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची उतई पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गांव से किया गिरफ्तार
टना के बाद चालक डिलेश्वर साहू हाइवा को खड़ा कर मौके से फरार हो गया था जिसे बाद में उसके घर बोहारडीह से गिरफ्तार कर लिया गया। उतई थाना प्रभारी सतीश पुरिया ने बताया कि घटना सेलूद सब स्टेशन गोड़पेंड्री के पास सुबह 10.45 बजे की है।
उतई नेहरू नगर वार्ड 9 निवासी कमलेश साहू अपने छोटे भाई लुलेश्वर की बेटी किरण साहू (21 वर्ष) और छोटा बेटा खिलेश्वर साहू (15 वर्ष) के साथ पाटन एक दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे थे। गोड़पेंड्री पहुंचे ही थे कि सामने से रेत से भरा हाइवा तेज रफ्तार से आ रहा था। हाइवा अनियंत्रित होकर बाइक का टक्कर मार दी। बाइक चालक कमलेश और किरण दूर जा गिरे। वहीं खिलेश्वर हाइवा के सामने वाले पहिए के चपेट में आ गया।
भाई की मौत को सामने देख बहन बदहवास
खिलेश्वर के पिता कमलेश हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। किरण को भी चोट आई है। किरण ने अपनी आंखों से भाई खिलेश्वर को दम तोड़ते देखा जिससे वह घटना स्थल पर ही बदहवास हो गई। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर उतई पुलिस पहुंची।
कमलेश और किरण को उतई अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत की वजह से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीओपी पाटन राजीव शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाइवा चालक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो