scriptगांधी के संदेशों से गूंजा शहर, भाजपा ने सांसद विजय तो कांग्रेस ने विधायक वोरा के नेतृत्व में निकाली पदयात्रा | The city resonated with Gandhi's messages, BJP's MP Vijay and Congress | Patrika News

गांधी के संदेशों से गूंजा शहर, भाजपा ने सांसद विजय तो कांग्रेस ने विधायक वोरा के नेतृत्व में निकाली पदयात्रा

locationदुर्गPublished: Oct 13, 2019 09:00:06 pm

Submitted by:

Nahid Shekh Samir

दुर्ग. शहर में रविवार का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम रहा। 150वीं जयंती पर दोनों दलों द्वारा निकाली गई पदयात्रा रविवार को शहर विधानसभा में केंद्रित रहा। भाजपा नेताओं ने सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर गांधी जी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया तो कांग्रेसी हर दिन की तरह सभी पांच ब्लाकों में विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर लोगों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की.

durg patrika

भाजपा नेताओं ने सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर गांधी जी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया

दुर्ग. शहर में रविवार का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम रहा। राष्ट्रपिता के 150वीं जयंती पर दोनों दलों द्वारा निकाली गई पदयात्रा रविवार को शहर विधानसभा में केंद्रित रहा। भाजपा नेताओं ने सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर गांधी जी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया तो कांग्रेसी हर दिन की तरह सभी पांच ब्लाकों में विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर लोगों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।

सांसद विजय बघेल ने पदयात्रा की शुरूआत जिला भाजपा कार्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। पदयात्रा में जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, महामंत्री देवेंद्र सिंह चंदेल, डोमार सिंह वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, प्रभारी कांतिलाल बोथरा, डोमन लाल कोरसेवाड़ा, ललित चंद्राकर भी शामिल थे। यात्रा पूरे दिन चला और इस दौरान नेताओं ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुएविभूतियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पांच कंडील गांधी चौक में देश भक्ति ग्रुप द्वारा सांसद विजय बघेल का समान किया गया। यहां सांसद ने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इधर कांग्रेस नेताओं ने विधायक अरुण वोरा व शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा के नेतृत्व में दक्षिण ब्लाक के पद्मनाभपुर से पदयात्रा की शुरूआत की। यात्रा में पार्षद राजेश शर्मा ,लीलाधर पाल, हमीद खोखर, धीरज बाकलीवाल, अनिता तिवारी, रत्ना नारमदेव, आलोक ठाकुर, सुमन पांडेय, भगवती ठाकुर, सुलोचना स्वर्णकार, इंद्राणी जाल, विभा भंडारकर, शिवाकांत तिवारी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं पदमनाभपुर में गांधी जी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके बाद समृद्धि शीतला बाजार में सरकार के द्वारा हाट बाजार व स्लम स्वास्थ्य व सुपोषण अभियान व हर व्यक्ति को अनाज के तहत राशन कार्ड बनाने की योजना का प्रचार प्रसार किया गया। शहर के अध्यक्ष ब्लॉकों में भी कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो