scriptबाघ की दहाड़ से कांपे डौंडी वन क्षेत्र के लोग, गाभिन नीलगाय का किया शिकार, दशहत से घरों में दुबके लोग | Tiger hunted in Daundi forest area of Balod district | Patrika News

बाघ की दहाड़ से कांपे डौंडी वन क्षेत्र के लोग, गाभिन नीलगाय का किया शिकार, दशहत से घरों में दुबके लोग

locationदुर्गPublished: Jan 20, 2020 02:14:06 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

बालोद जिले के डौंडी वन क्षेत्र में बाघ (Tiger) ने नीलगाय (Blue cow) का शिकार किया है। जिसके बाद वन विभाग और जंगल से सटे गांवों के लोगों की एक बार फिर नींद उड़ गई है।

बाघ की दहाड़ से कांपे डौंडी वन क्षेत्र के लोग, गाभिन नीलगाय का किया शिकार, दशहत से घरों में दुबके लोग

बाघ की दहाड़ से कांपे डौंडी वन क्षेत्र के लोग, गाभिन नीलगाय का किया शिकार, दशहत से घरों में दुबके लोग

बालोद. जिले के डौंडी वन क्षेत्र में बाघ ने नीलगाय का शिकार किया है। जिसके बाद वन विभाग और जंगल से सटे गांवों के लोगों की एक बार फिर नींद उड़ गई है। बाघ (Tiger in chhattisgarh) के दशहत में ग्रामीणों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। बता दें कि पिछले 15 दिन से बाघ रिहायशी इलाके में घूम रहा था जिसके बाद वन विभाग ने उसके जंगल में चले जाने का दावा किया। इसी बीच बाघ ने गांव के नजदीक शिकार करके एक बार फिर दहशत कायम कर दी है।
शनिवार को बाघ ने चिहरो गांव के किसान अशोक कुमार की गाय का शिकार किया था। इससे फिर से बाघ के बस्ती में आमद की खबर से ग्रामीण सतर्क हो गए थे। वहीं दूसरे दिन रविवार को वन्य प्राणी मादा नीलगाय का शिकार किया। शिकार के बाद मांस छोड़ देने से ग्रामीणों का दावा पुख्ता हो गया है। उनकी मानें तो बाघ जिले के डौंडी वन क्षेत्र में अभी भी विचरण कर रहा है। दो दिनों से रात में घूम-घूमकर शिकार कर रहा है।
बाघ की दहाड़ से कांपे डौंडी वन क्षेत्र के लोग, गाभिन नीलगाय का किया शिकार, दशहत से घरों में दुबके लोग
डौंडी परिक्षेत्र के आमाडूला वन वृत्त क्षेत्र में
डौंडी परिक्षेत्र के आमाडूला वन वृत्त के चिहरों के कक्ष क्रमांक 104 में अभी बाघ होने की सूचना से लोगों में दहशत है। दो दिन से बाघ के पैर के निशान से वन अमला सतर्क हो गया है। ग्राम आमाडुला के पास लगे जंगल में बाघ के पद चिन्ह और मल मिले हैं। वहीं कुछ ही दूर पर नीलगाय का मृत शरीर मिला है। नीलगाय को बाघ ने शिकार कर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि नील गाय गाभिन थी। बाघ ने गर्भाशय में पलने वाले बच्चे को आधा खाकर छोड़ दिया है। मौके पर दुर्ग संभाग के सीसीएफ , डीएफओ और वन विभाग के उच्च अधिकारी जंगल सफारी टीम के साथ सर्च अभियान में जुटे हुए हैं।
गांवों में कराई मुनादी
आमाडुला वन वृत्त के आस-पास के गांवों में मुनादी करा दी गई है। विभाग की ओर से लोगों को सचेत रहने, रात में घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है। भय के कारण ग्रामीण दिन में भी जंगलों की ओर जाने से कतरा रहे है। दिघवाड़ी गांव के कुछ ग्रामीणों ने जंगल में बाघ की दहाड़ सुनने का दावा किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो