दुर्ग

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग को हटाकर नम्रता गांधी को दी सरगुजा जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी

3 Photos
Published: March 16, 2018 07:21:43 pm
1/3

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को एक साथ दो आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया।

2/3

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2009 बैच के आईएएस अफसर अनुराग पाण्डेय को सरगुजा के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद से हटा दिया गया है। शासन ने अनुराग को स्थानीय निधि संपरीक्षा के संचालक की जिम्मेदारी सौंपी है।

3/3

अनुराग पाण्डेय की जगह वर्ष 2013 बैच की आईएएस अफसर नम्रता गांधी को सरगुजा की जिला पंचायत सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले नम्रता गांधी कांकेर में बतौर अपर कलेक्टर पर पदस्थ थीं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.