scriptपत्नी नाराज होकर मायके गई, पति ने घर में लगा लिया फांसी, सुसाइडल नोट में लिखा बच्चे का ख्याल रखना | Troubled husband committed suicide due to domestic dispute in Durg | Patrika News
दुर्ग

पत्नी नाराज होकर मायके गई, पति ने घर में लगा लिया फांसी, सुसाइडल नोट में लिखा बच्चे का ख्याल रखना

पत्नी से घरेलू विवाद और उसके नाराज होकर मायका जाना एक पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

दुर्गSep 20, 2021 / 05:45 pm

Dakshi Sahu

पत्नी नाराज होकर मायके गई, पति ने घर में लगा लिया फांसी, सुसाइडल नोट में लिखा बच्चे का ख्याल रखना

पत्नी नाराज होकर मायके गई, पति ने घर में लगा लिया फांसी, सुसाइडल नोट में लिखा बच्चे का ख्याल रखना

दुर्ग. पत्नी से घरेलू विवाद और उसके नाराज होकर मायका जाना एक पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने खौफनाक कदम उठा लिया। पति ने मरने से पहले पत्नी के नाम सुसाइडल नोट लिखा और वह फंदे पर झूल गया। घटना दुर्ग संतराबाड़ी की है। जहां पति सुरेन्द्र सिंह 40 (वर्ष) ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस पहुंची घटना स्थल की तलाशी ली। पुलिस के हाथ सुसाइडल नोट मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
यह भी पढ़ें
पूर्व परिवहन मंत्री और भाजपा के वरिष्ट नेता ने की आत्महत्या, पूर्व CM डॉ. रमन के नाम लिखा सुसाइडल नोट
….

कमरे में फंदे से लटके मिली लाश
मोहन नगर टीआई जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि मृतक पति सुरेन्द्र सिंह कपड़ा दुकान में काम करता था। कुछ दिनों से उसका पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। पत्नी नाराज होकर लगभग चार माह से अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही है। पति अचानक कहीं से आया और प्रथम माले पर स्थित अपने कमरे में चला गया। वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें
आदिवासी बालक छात्रावास की महिला अधीक्षक फंदे पर झूली, बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव
….

पत्नी के नाम लिखा सुसाइडल नोट
पुलिस ने बताया कि पति सुरेन्द्र ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी के नाम एक सुसाइडल नोट छोड़ा है। जिसमें उसने जिक्रकिया है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। पत्नी के नाम संदेश लिखा है कि बेटा काफी कमजोर हो गया है। उसका ठीक से ख्याल रखना। परिवार में आते जाते रहना। हमेशा खुश रहना और बेटे को भी खुश रखना। पति के आत्मघाती कदम की बात सुनकर पत्नी सदमे में है। परिजनों ने बताया कि उन्हें सुरेंद्र के मानसिक स्थिति खराब होने की जानकारी नहीं लगी। कई बार कोशिश किया लेकिन पत्नी घर आने को राजी नहीं हो रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो