scriptलॉकडाउन में खुद को पुलिसवाला बताकर युवकों ने किया लड़की के साथ रेप, दोस्त के साथ लौट रही थी घर | Two accused who raped the girl in the fort were arrested | Patrika News
दुर्ग

लॉकडाउन में खुद को पुलिसवाला बताकर युवकों ने किया लड़की के साथ रेप, दोस्त के साथ लौट रही थी घर

बोरी थाना के अधीन लिटिया चौकी पुलिस ने दो दिन पहले हुई दुष्कर्म के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है। (Rape in Durg)

दुर्गApr 19, 2020 / 05:32 pm

Dakshi Sahu

लॉकडाउन में खुद को पुलिसवाला बताकर युवकों ने किया लड़की के साथ रेप, दोस्त के साथ लौट रही थी घर

लॉकडाउन में खुद को पुलिसवाला बताकर युवकों ने किया लड़की के साथ रेप, दोस्त के साथ लौट रही थी घर

दुर्ग. बोरी थाना के अधीन लिटिया चौकी पुलिस ने दो दिन पहले हुई दुष्कर्म के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुग्रीव यादव व हरिशंकर साहू को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक डिपरा पारा की 25 साल की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।
पुलिस के गुरुवार को वह अपने एक दोस्त के साथ किसी से बकाया राशि लेने ग्राम लिटिया गई थी। वहां से वापस लौटते समय ग्राम लिटिया स्थित नाला के पास बाइक सवार दो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया था। आरोपियों ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर युवती व उसके दोस्त को लॉकडाउन में घूमने के लिए डराया धमकाया। लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।
सिलोदा में मारपीट
दुर्ग शहर से लगे हुए ग्राम सिलोदा में शुक्रवार को मारपीट की घटना हो गई। विक्रम यादव ने गांव के ही अश्वनी पवार की पिटाई कर दी। मामले में पुलगांव पुलिस ने विक्रम यादव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच विवाद पुराना है।
पालतु कुत्ता ने काटा मालिक पर जुर्म दर्ज
दुर्ग में पालतू काटने के मामले में पुलगांव पुलिस ने कुत्ते के स्वामी बोरई निवासी मनेद्र मेश्राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह हेमलाल साहू अपने घर के पास काम कर रहा था। इसी बीच मनेद्र का पालतू कुत्ता आया और उसे काट लिया। हेमलाल ने पुलिस को बताया कि मनेद्र के पालतू ***** से पूरा गांव परेशान है। आए दिन इस तरह की घटना घटते रहती है।

Home / Durg / लॉकडाउन में खुद को पुलिसवाला बताकर युवकों ने किया लड़की के साथ रेप, दोस्त के साथ लौट रही थी घर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो