scriptप्रियंका गांधी पर उमा भारती का विवादित बयान, बोलीं..चोर की पत्नी… | Uma Bharti visit in Durg, Lok sabha electrion Durg | Patrika News

प्रियंका गांधी पर उमा भारती का विवादित बयान, बोलीं..चोर की पत्नी…

locationदुर्गPublished: Apr 17, 2019 12:19:13 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

चुनाव प्रचार के लिए पहुंची भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया।

PATRIKA

प्रियंका गांधी पर उमा भारती का विवादित बयान, बोलीं..चोर की पत्नी…

दुर्ग. चुनाव प्रचार के लिए पहुंची भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया। उन्होंने प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे से जुड़े सवाल पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पति पर चोरी के आरोप हैं। चोर की पत्नी को जिस नजरिए से देखा जाना चाहिए, देश की जनता भी उन्हें उसी नजर से ही देखेगी।
दुर्ग पहुंची थी उमा भारती
प्रियंका गांधी के राजनीति में उतरने व चुनाव लडऩे से भाजपा पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। उमा भारती यहां भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आई थी। ग्राम बोरतरा (साजा) में सभा ली। इसके पहले वे दोपहर करीब साढ़े 3 बजे दुर्ग पहुंचीं। यहां उन्होंने मीडिया से भी संक्षिप्त बातचीत की।
अमेठी में राहुल ने स्वीकार कर लिया है हार
उमा भारती ने प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे और राजनीति में आने से भाजपा पर असर से जुड़े सवाल पर तीखी टिपण्णी की। कांग्रेस के राहुल गांधी के दो जगहों से चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि कोई भी व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है, लेकिन मीडिया की खबरों के बाद राहुल ने जिस तरह वायनाड का चयन किया, इससे तय है कि अमेठी में अपनी हार स्वीकार कर ली है।
आजम खान को डिस्क्वालीफाइ करे आयोग
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा फिल्म जगत से राजनीति में आईं जयप्रदा को लेकर कथित विवादित बयान पर उमा भारती ने चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आजम खान ने महिला के उपर विपरीत टिप्पणी की है। उनके खिलाफ महिलाओं के अपमान से संबंधित आइपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें चुनाव से भी डिस्क्वालीफाई किया जाना चाहिए।
जनता के दरबार में नहीं चलेगी सीएम की भी
मुख्यमंत्री बघेल के गृह जिला में उनके प्रभाव से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता के दरबार में किसी भी मुख्यमंत्री की नहीं चलती। जनता के सामने सभी संतरी होते हैं। इसलिए उनका चुनाव में कोई भी प्रभाव नहीं रहेगा। विजय बघेल न सिर्फ पार्टी के नेताओं की बल्कि जनता की भी पसंद हैं।
राम मंदिर के वादे पर प्रतिबद्ध
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा मंदिर निर्माण के वादे पर पूरी तरह कायम है। इसे जरूर पूरा किया जाएगा। मंदिर निर्माण में कुछ संवैधानिक अड़चने हैं, इनके दूर होते ही मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो