दुर्ग

UP के कैबिनेट मंत्री ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, CAA, एनआरसी पर कह दी ये बड़ी बात

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तरप्रदेश में हुई हिंसा पर कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है। (Durg News)

दुर्गJan 04, 2020 / 03:36 pm

Dakshi Sahu

UP के कैबिनेट मंत्री ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, CAA, एनआरसी पर कह दी ये बड़ी बात

दुर्ग. उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह (UP cabinet minister dr mahendra singh) ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कांग्रेस (Congress Party)को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधा। अपने दुर्ग प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि एनआरसी (NRC) व सीएए (CAA) जोडऩे के लिए है न कि तोडऩे के लिए। विपक्षी दल बौखलाहट में साजिश के तहत इसका दुष्प्रचार कर रहे हैं। केन्द्र सरकार की मंशा है कि देश में 31 दिसंबर 2014 के पहले के शरणार्थियों को नागरिकता देने की है। नागरिकता के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। इसमें किसी दस्तावेज की आवश्यकता भी नहीं है। यह नागरिकता संशोधन कानून भारत के लिए वरदान है। इसमें नागरिकता वापस लेने का कोई स्थान नहीं है।
Read more: यहां महापौर चुनाव के बीच जब पार्षद की साक्षरता पर उठा सवाल, जमकर हुआ बवाल, आधे घंटे प्रभावित रहा मतदान ….

अल्पसंख्यक न हो भयभीत
कैबिनेट मंत्री ने जिला भाजपा कार्यालय में एनआरसी व सीएए को लेकर देश में छिड़े विवाद पर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस कानून से भारत में निवासरत अल्पसंख्यकों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। वे पूरे सम्मान के साथ देश में रहेंगे। राष्ट्रीय जनगणना देश में 1951-52 में शुरु हुई थी। हर 10 वर्ष के अंतराल में यह जनगणना की जाती है। इसे लेकर विपक्षी दलों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि यह कानून आगे चलकर नुकसानदायक होगा। जबकि ऐसा नहीं है।
Read more: 25 पार्षदों के दम पर महापौर के लिए दुर्ग से दिल्ली तक लॅाबिंग, दावेदारों की मुश्किलें बढ़ी ….

CAA , एनआरसी पर कह दी ये बड़ी बात” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2020/01/04/37u1_5596037-m.jpg”> कांग्रेस को ठहराया हिंसा के लिए जिम्मेदार
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तरप्रदेश में हुई हिंसा पर कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है। हिंसा में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। इसदौरान सांसद विजय बघेल, विधायक विद्यारतन भसीन, भाजयुमो के प्रदेश पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद आदि बाफना मौजूद थे। महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा महामंत्री देवेन्द्र सिंह चंदेल, डोमार सिंह वर्मा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सतीश समर्थ, प्रदेश भाजयुमों कार्यकारिणी सदस्य ललित चंद्राकर भी मौजूद थे।

Home / Durg / UP के कैबिनेट मंत्री ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, CAA, एनआरसी पर कह दी ये बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.