scriptDMC News – सात मजदूर के भरोसे 5.43 करोड़ के गौरव पथ के चौड़ीकरण का काम | Widening of Gaurav Path worth 5.43 crores relying on seven laborers | Patrika News

DMC News – सात मजदूर के भरोसे 5.43 करोड़ के गौरव पथ के चौड़ीकरण का काम

locationदुर्गPublished: May 09, 2022 10:05:08 am

Submitted by:

Hemant Kapoor

5.43 करोड़ से गौरव पथ के चौड़ीकरण का काम धीमी गति से चल रहा है। हालात यह है कि पखवाड़ेभर से केवल 7 मजदूरों के भरोसे कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिससे अब तक महज 70 मीटर निकासी नाली का निर्माण हो पाया है। सड़क का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य छह माह में पूरा कराया जाना है।

DMC News - सात मजदूर के भरोसे 5.43 करोड़ के गौरव पथ के चौड़ीकरण का काम

पखवाड़ेभर से केवल 7 मजदूरों के भरोसे कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है

सांसद सरोज पांडेय महापौर कार्यकाल में प्रदेश सरकार के गौरव पथ योजना के तहत दुर्ग-उतई मार्ग पर गांधी प्रतिमा से जेल तिराहा आनंद नगर रेलवे क्रांसिंग तक गौरव पथ का निर्माण किया गया था। 2.7 किलोमीटर लंबे व 11 मीटर चौड़े गौरव पथ को तात्कालिक जरूरत के हिसाब से बनाया गया था, लेकिन पिछले 14 सालों में इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ा है। इसे देखते हुए नगर निगम द्वारा 5 करोड़ 43 की लागत से चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने महीनेभर पहले इस कार्य के लिए भूमिपूजन किया था।

इस तरह चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव

0 सुआ चौक जेल तिराहा से गांधी प्रतिमा तक करीब 2 किलोमीटर का होगा चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण।
0 सड़क को 14 मीटर चौड़ा कर मध्यम में डिवाइडर बनाया जाएगा।
0 सड़क के दोनों किनारों में निकासी नाली बनाकर पाथवे बनाया जाएगा।
0 डिवाइडर के बीच बिजली के खंबे लगाकर लाइटिंग का प्रस्ताव ( अभी प्रोजेक्ट में शामिल नहीं)

प्रोजेक्ट में अभी से खामियां

0 केवल 1500 मीटर नाली – प्रोजेक्ट के तहत 2 किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस लिहाज से दोनों किनारों में 4 किमी निकासी नाली का प्रावधान किया जाना था, लेकिन टेंडर में केवल 1500 मीटर नाली शामिल किया गया है।
0 प्रोजेक्ट से बिजली गायब – योजना के तहत सड़क के बीचोबीच डिवाइडर बनाया जाएगा। ऐसे सड़कों पर अमूमन मध्य में बिजली के खंबे लगाकर रोशनी की व्यवस्था की जाती है, लेकिन मौजूदा प्रोजेक्ट में ये शामिल नहीं किए गए हैं।
0 पेड़ों की शिफ्टिंग – गौरवपथ में 320 पेड़ हैं। ये पेड़ मौजूदा फूटपाथ पर हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 70 पेड़ चौड़ीकरण की जद में है। शेष पौधे भी इससे बिल्कुल लगकर रहेंगे। इन पेड़ों का क्या होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।

इन कामों में भी लेटलतीफी

0 जीई रोड डेढ साल बाद भी अधूरा – 64 करोड़ की लागत से जीई रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़क को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है। यह कार्य एक साल में पूरा कर लिया जाना था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। काम की यही गति रही तो करीब एक साल और लगेंगे।
0 पुलगांव रोड में भी उड़ रहा धूल – करीप 56 करोड़ से पुलगांव चौक से लेकर अंजोरा तक फोरलेन बनाया जा रहा है। यह कार्य भी बेहद धीमी गति से चल रहा है। मार्ग पर धूल के गुबार से लोग परेशान है। मार्ग पर दुर्घटना भी रोज की बात हो गई है।
0 दो साल बाद भी अधूरा ठगड़ा बांध – नगर निगम द्वारा 16.21 करोड़ से ठगड़ा बांध का भी सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। यह कार्य भी दो साल के बाद भी अधूरा है। ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण के काम में अब फंड का रोड़ा आ गया है। ऐसे में इसके और भी विलंब होने की संभावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो