scriptरोजाना सुबह उठते ही खा लें चार से पांच खजूर, होंगे ये 10 फायदे | 10 benefits of eating dates, it can be helpful for stomach diseases | Patrika News
दस का दम

रोजाना सुबह उठते ही खा लें चार से पांच खजूर, होंगे ये 10 फायदे

खजूर खाने से कब्ज समेत पेट की दूसरी तकलीफों से छुटकारा मिलता है
खजूर को चावल के पानी के साथ पीसकर बच्चे को खिलाने से उसका अच्छे से विकास होगा

May 13, 2019 / 04:56 pm

Soma Roy

dates benefits

रोजाना सुबह उठते ही खा लें चार से पांच खजूर, होंगे ये 10 फायदे

नई दिल्ली। रमजान का पाक महीना शुरू होते ही बाजार में खजूर की डिमांड बढ़ जाती है। इन दिनों मार्केट में खजूर के कई किस्म मौजूद हैं। रोजेदार इसी को खाकर अपना रोजा खोलते हैं। कहते हैं इस्लाम में इसे अच्छा माना जाता है। वहीं इसके वैज्ञानिक लाभ भी हैं। खजूर खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इससे कमजोरी भी नहीं आती है। आज हम आपको खजूर के ऐसी ही फायदों के बारे में बताएंगे।
रोजाना नाश्ते में खा लें एक मुट्ठी अंकुरित चने दूर हो जाएगी कमजोरी, होंगे ये 10 फायदे भी

1.जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है, कब्ज की शिकायत रहती है तो उनके लिए खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना सुबह खाली पेट चार से पांच खजूर खाने से पेट के आंतों में चिपकी गंदगी दूर हो जाएगी।
2.जिन लोगों को गठिया की शिकायत रहती है उन्हें दूध में तीन से चार खजूर खौलाकर पीना चाहिए। इसमें एक चम्मच देसी घी भी मिला लें। इससे जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा।

3.जिनके शरीर में खून की कमी है उन्हें लगातार 21 दिनों तक रोजाना सुबह पांच खजूर खाने चाहिए। ऐसा करने से ब्लड में आयरन की कमी पूरी होगी और हीमोग्लेबिन के बढ़ने में मदद मिलेगी।
4.अगर आपके बच्चे का ठीक से विकास नहीं हो पा रहा है तो आप रोजाना उसे 10 ग्राम चावल के पानी में दो खजूर पीसकर खिलाएं। इससे आपका बच्चा जल्द ही हष्ट-पुष्ट हो जाएगा।
पार्लियामेंट में हमेशा बिछी होती है इस खास रंग की कालीन, जानें संसद भवन से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

6.जो लोग दुबलेपन का शिकार हैं उन्हें रोजाना चार से पांच खजूर खाना चाहिए। इससे शरीर भरने लगेगा। साथ ही कमजोरी भी दूर होगी।
7.जिन लोगों को अक्सर आलस लगता है। साथ ही थकान महसूस होती है उन्हें खजूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी समेत अन्य पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
8.खजूर हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे दूध के साथ लेने पर कैल्शियम की कमी पूरी होती है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

9.खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इसे खाने से शरीर को तुरत एनर्जी मिलती है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है।
10.खजूर में पोटैशियम और थोड़ी मात्रा में सोडियम मौजूद होता है। ये तंत्रिका तंत्र के ठीक से काम करने में मदद करता है।

Home / Dus Ka Dum / रोजाना सुबह उठते ही खा लें चार से पांच खजूर, होंगे ये 10 फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो