scriptमतदान करने के लिए जमीं पर नज़र आए फिल्मी सितारे, इन बड़ी फिल्मी हस्तियों ने डाले वोट | 10 bollywood celebrities who voted for lok sabha polls in mumbai | Patrika News

मतदान करने के लिए जमीं पर नज़र आए फिल्मी सितारे, इन बड़ी फिल्मी हस्तियों ने डाले वोट

Published: Apr 29, 2019 04:05:21 pm

लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण में वोट डालने पहुंचे सितारे।
मुंबई की लोकसभा सीटों पर किया मतदान।
बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी ने मतदान में हिस्सा लिया।

मतदान करने के लिए जमीं पर नज़र आए फिल्मी सितारे, इन बड़ी फिल्मी हस्तियों ने डाले वोट

मतदान करने के लिए जमीं पर नज़र आए फिल्मी सितारे, इन बड़ी फिल्मी हस्तियों ने डाले वोट

नई दिल्ली। भारत में लोकसभा चुनावों के लिए आज चौथे चरण के लिए मतदान हुआ। महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए जिसमें आर्थिक राजधानी मुंबई की भी कई सीटों पर मतदान हुआ। मुंबई में हुए लोकसभा चुनावों में कई फिल्मी चेहरों ने मतदान केंद्रों पर जाकर वोट दिया। आइये जानते हैं कि कौन-कौन सी मशहूर बॉलीवुड हस्तियां वोट डालने पहुंची।

1.बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा ने मतदान किया। प्रियंका शादी के बाद से अमेरिका में ही थीं और वहीं से वोट देने भारत आई हैं।

2.फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने भी मुबंई में हो रहे चौथे फेज़ के लिए चुनावों में मतदान किया। मुंबई में कुल 6 लोकसभा की सीटों पर वोट डाले गए।

3.बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी भी मुंबई में वोट डालने पहुंची।

4.हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ विले पार्ले के मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान में हिस्सा लिया।

भगवान शिव को चढ़ाए केवड़े का फूल, जल्दी पूरी होगी हर मनोकामना

5.सदी के महानायक अभिताभ बच्चन ने भी परिवार के तीनों सदस्यों जया, अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ जाकर वोट किया।

6.बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित ने भी वोट किया। माधुरी ने जुहू के पोलिंग स्टेशन पर पहुँचकर मतदान में हिस्सा लिया।

7.मुंबई के बांद्रा में अभिनेता आमिर खान ने पत्नी किरण राव के साथ वोट किया। आमिर और किरण राव सेंट एनीज़ हाई स्कूल के मतदान केन्द्र पर पहुंचे थे।

8.परेश रावल ने भी अपनी पत्नी स्वरूप संपत के साथ मतदान में हिस्सा लिया दोनों ने विले पार्ले के जमना बाई स्कूल में वोट दिया।

9.कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्य सभा सांसद रह चुकी मशहूर अभिनेत्री रेखा ने बांद्रा के पोलिंग बूथ पर मतदान किया है।

10.वहीं उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार और मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंड़कर ने मतदान किया। उर्मिला ने बूथ नंबर 190 पर वोट डाला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो