scriptबढ़ी हुई तोंद हो जाएगी चुटकियों में गायब, ये 10 आयुर्वेदिक नुस्खे हो सकते हैं कारगर | 10 effective ayurvedic home remedies for reducing belly fat | Patrika News

बढ़ी हुई तोंद हो जाएगी चुटकियों में गायब, ये 10 आयुर्वेदिक नुस्खे हो सकते हैं कारगर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 05, 2019 01:22:33 pm

Submitted by:

Soma Roy

Home Remedies : पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए पोटैशियम युक्त भोजन करें
दालचीनी की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करने में करती है मदद

tond.jpg
नई दिल्ली। ज्यादातर बाहर का खाना और फास्टफूड के सेवन से लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उनकी बढ़ी हुई तोंद से होती है। क्योंकि इसकी वजह से जहां उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। साथ ही ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए हम कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे बताएंगे जो बेहद कारगर हैं।
1.तोंद कम करने के लिए गुग्गल उपयोगी होता है। इमें गुग्गलस्टेरॉन होता है जो चर्बी को गलाने में मदद करता है। इसके अलावा गुग्गल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे ट्राईग्लिसराइड और कलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
2.दालचीनी मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करती है जिससे पेट कम करने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से चर्बी कम होती है।

3.पुनर्नवा एक जड़ी बूटी है। ये ब्लैडर और किडनी को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर शरीर को एक्टिव बनाने में मदद करता है।
4.हरीताकी, आंवला और बिभीताकी को मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी से इसका चूर्ण खाएं। इससे पेट में चिपकी गंदगी दूर हो जाएगी। जिससे तोंद कम होगी।

5.रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा और चर्बी कम होने में मदद मिलेगी।
belly.jpg
6.खाने में पोटैशियम युक्त चीजों को शामिल करें, जैसे-एवकाडो, केला, पपीता। ये पेट को साफ रखने में मदद करते हैं।

7.ग्रीन टी का सेवन भी पेट की चर्बी कम करने के लिए उपयोगी होता है। इसमें मौजूद एंटी आक्सीडेंट्स बॉडी को चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
8.बादाम में अच्छी मात्रा में POLYUNSATURATED और MONOUNSATURATED फैट होते हैं। ये आपकी भूख को नियंत्रित करते हैं। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाएंगे।

9.आहार में प्रतिदिन अलग-अलग तरह की बीन्स शामिल करें। इससे पाचन तंत्र बेहतर होगा। साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी।
10.टमाटर में 9-oxo-ODA नामक एक यौगिक पाया जाता है। यह खून में लिपिड कम करने का काम करता है। इससे पेट की चर्बी कम हो जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो