script

मरने से पहले इंसान को मिलते हैं ये 10 संकेत, होता है रंग भ्रम

locationनई दिल्लीPublished: Oct 15, 2019 04:57:29 pm

Submitted by:

Soma Roy

Death Indications : मरने के कुछ समय पहले से ही शरीर से आने लगती है अजीब-सी महक
मृत्यु से पहले व्यक्ति की आंखे एवं गर्दन मुड़ नहीं पाती हैं

mrityu.jpg
नई दिल्ली। मृत्यु एक ऐसी सच्चाई है जिससे कभी मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है। धरती पर जिसने जन्म लिया है, एक दिन उसको यहां से जाना ही होता है। वैसे तो मृत्यु पर किसी का जोर नही है। इसकी कोई भविष्यवाणी भी नहीं कर सकता है। मगर कुदरत इंसान को कुछ ऐसे संकेत देती है जिससे उसे अपने खात्मे का अंदाजा हो जाता है। तो कौन-से हैं वो संकेत जो बताती है कि मृत्यु आपके करीब है, आइए जानते हैं।
1.विज्ञान के अनुसार मृत्यु का समय नजदीक आने पर इंसान की आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

2.आध्यात्मिक दृष्टिकोण के मुताबिक मरने से पहले व्यक्ति को आसमान के चाँद में दरार दिखती है। ये नकारात्मकता का प्रतीक होती है।
3.विज्ञान के मुताबिक व्यक्ति जब मृत्यु के करीब पहुंचता है वो अपनी नाक देखने में असमर्थ होने लगता है। क्योंकि उसकी गर्दन अकड़ने लगती है। वो झुक नहीं पाता है।

4.आध्यात्म के अनुसार जब किसी व्यक्ति का अंत समय आता है तो उसे अपने आस-पास मृत परिजनों के होने का एहसास होता है।
5.कहते हैं जब व्यक्ति आखिरी सांसें लेने वाला होता है उससे कुछ समय पहले व्यक्ति की आँखें उपर की ओर मुड़ने लगती है।

sanket.jpg
6.कहते हैं कि जब व्यक्ति को चाँद-सूरज की रौशनी ना दिखाई दे और उसे हर समय आग का भ्रम हो तो समझे कि व्यक्ति का अंत करीब है। ऐसे समय में व्यक्ति को आसमान का रंग लाल दिखाई देता है। उसे रंग भ्रम हो जाता है।
7.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति के अंतिम समय उसकी परछाई तक उसका साथ छोड़ देती है। उसकी परछाई तेल, पानी या रौशनी में नहीं दिखती है।

8.रिसर्च के अनुसार मरने के कुछ समय पहले व्यक्ति के शरीर से अजीब-सी गंध आने लगती है। क्योंकि मौत से 6 महीने पहले से ही व्यक्ति की नाक, मुँह और जीभ पत्थर की तरह कड़े होने लगते हैं।
9.माना जाता है कि जब व्यक्ति मरने वाला होता है तब उसे अपने सभी अच्छे-बुरे कामों की याद आने लगती है। इस दौरान उसे पछतावा भी होता है।

10.पौराणिक कथाओं के अनुसार जो लोग जीवन में अच्छा कार्य करते हैं। उन्हें जिंदगी के आखिरी समय में एक सुनहरा प्रकाश दिखाई देता है।

ट्रेंडिंग वीडियो