1.पीएम नरेंद्र मोदी से केदारनाथ का पुराना नाता रहा है। वे पहले भी दर्शन के लिए यहां आते रहे हैं। अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने केदारनाथ के दर्शन तीन बार किए हैं। मगर इस दौरान वे पहली बार बद्रीनाथ गए थे।
2.पीएम मोदी ने अपने पहले दिन की यात्रा में केदारनाथ के दर्शन किए थे। इसके बाद वे डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ बनी ध्यान गुफा में गए थे। 3.यहां उन्होंने करीब 17 घंटे ध्यान किया था। ध्यान में इतना समय देना नरेंद्र मोदी के लिए नई बात नहीं है। आाध्यात्म में उनकी रुचि पहले से ही थी। तभी 80 के दशक में उन्होंने गरुड़चट्टी में डेढ़ महीने का ध्यान किया था।
4.इतना ही नहीं मोदी ने केदारनाथ में 17 घंटे के ध्यान के अलावा सुबह भी जल्दी उठकर एक पत्थर पर बैठकर मेडिटेशन और योग किया। वे प्रकृति के शांत वातावरण को देखकर खुद मानसिक शांति प्राप्त करना चाहते थे।
5.पीएम नरेंद्र मोदी जिस गुफा में रुके थे वो कोई मामूली स्थान नहीं था। बल्कि सुख—सुविधाओं से भरा हुआ था। इसमें लाइट, हीटर आदि से लेकर बेड आदि की सुविधाएं थीं। यह गुफा केदारनाथ मंदिर के बायीं ओर पहाड़ी पर बना है। ये पांच मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा है।
6.इस गुफा को पीएम मोदी के निर्देश के बाद ही बनाया गया था। इसका नाम रुद्र गुफा रखा गया। इसका काम अप्रैल में शुरू किया गया था। इसमें करीब साढ़े आठ लाख रुपए खर्च हुए थे। अब इसे दूसरे लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसका किराया ज्यादा है।
7.केदारनाथ दर्शन के दौरान पीएम मोदी विशेष वेशभूषा के चलते भी सुर्खियों में रहें। उन्होंने हिमाचली परिधान पहन रखा था। इसे लद्दाखी गोंछा कहते हैं। चूंकि नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के दिन दर्शन के लिए गए थे इसलिए उनकी पोशाक में इस बात का खास ध्यान रखा गया।
8.बताया जाता है धार्मिक मान्यताों के चलते हिमाचल में लोग खास मौकों पर ऐसे कपड़े पहनते हैं। तभी पीएम ने उनी कपड़े पहनने के साथ टोपी पहनी हुई थी। 9.केदारनाथ में पीएम मोदी ने गर्भ ग्रह के दर्शन करने के साथ तीन छोटी पूजाएं भी कराईं। ये सारी पूजा 20 मिनट के अंदर की गई थी। इसके बाद मोदी ने केदारनाथ में पहले हुई त्रासदी के बाद हुए विकास कार्यों का भी जायजा लिया था। उन्होंने इसमें अपने सहयोग देने की भी बात कही।
10.केदारनाथ दर्शन के बाद मोदी बद्रीनाथ भी गए। आज उन्होंने वहां मत्था टेका। साथ ही ईश्वर को धन्यवाद दिया। इसके बाद वो आज दोपहर यहां से दिल्ली वापस लौट गए।