scriptदुनिया कि इन 10 जगहों पर इंसानों का जाना है मना, बना रहता है जान का खतरा | 10 Most Forbidden Places in the World, where Humans are not allowed | Patrika News

दुनिया कि इन 10 जगहों पर इंसानों का जाना है मना, बना रहता है जान का खतरा

Published: Dec 18, 2022 03:18:26 pm

Submitted by:

Archana Keshri

आप सभी को भी नई-नई जगहों पर जाना और घूमना पसंद होगा। लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं जो अद्भुत रहस्यो से भरी पड़ी है जहां जाना आपके लिए डरावना साबित हो सकता है। यहां कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं होता है। आज हम ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इंसानों का जाना सख्त मना है।

10 Most Forbidden Places in the World, where Humans are not allowed

10 Most Forbidden Places in the World, where Humans are not allowed

दुनिया में खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है लेकिन कुछ जगह खूबसूरत होने के साथ साथ बेहद खतरनाक भी हैं। यहां कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं होता है। दुनिया के कई ऐसे देशों में वहां की सरकारों ने कुछ स्थानों पर जाने पर प्रतिबन्ध लगा रखा है। विश्व भर में कई लोगों का एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है, जो इन जगहों पर रोमांच पाने के लिए घूमने जाता है। कई बार तो इन जगहों पर लोगों की जानें तक चली गई हैं। इन स्थानों पर इतना जोखिम होता है कि जरा सी गलती से जान तक चली जाती है। शायद यहीं कारण है कि उन देशों की सरकारों ने वहां प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए आज हम आपको दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाना सख्त मना है।

lake_natron_tanzania.jpg

1. लेक नेट्रॉन, तंजानिया

नेट्रॉन झील के बारे में कहा जाता है कि इसके पानी को जो कोई भी छूता है वह पत्थर का बन जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस झील में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा काफी ज्यादा है। पानी में अल्कलाइन की मात्रा और अमोनिया की मात्रा एक समान है। इस कारण इस झील में डूब कर जो भी मरता है उसकी लाश सालों-साल तक जमी रहती है।
इस झील को विस्फोटक झील भी कहा जाता है, क्योंकि इसके पानी में कार्बनडाई-ऑक्साइड और मीथेन गैस की मात्रा काफी अधिक है। इस झील के पास हल्का-सा भी अगर भूकंप आ जाए तो यह विस्फोट हो जाती है। यहीं वजह है कि इस झील को खतरनाक जगहों में गिना गया है।

snake_island_brazil.jpg

2. स्नेक आइलैंड, ब्राजील

ब्राजील के एक शहर साओपौलो से लगभग 33 किलोमीटर दूरी पर स्थित है ऐसा टापू जहां इंसानों का जाना सख्त मना है । इस आइलैंड का नाम है स्नेक आइलैंड। यह छोटा सा आइलैंड जहरीले सांपों से भरा हुआ है। इस छोटे से द्वीप पर विभिन्न प्रजातियों के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। ये सांप अगर किसी को काट ले उसका जिंदा रहना नामुमकिन होता है। इसी को देखते हुए ब्राजील सरकार ने स्नेक आइलैंड पर जाने पर पाबंदी लगा रखी है।

lascaux_caves_france.jpg

3. लैसकॉक्स गुफाएं, फ्रांस

लैसकॉक्स गुफा दुनिया भर के पुरातत्वविदों के लिए एक खजाना है। गुफा के अंदर पूर्व-ऐतिहासिक चित्र हैं जो 17,300 वर्ष पुराने हैं। एक समय था जब फ्रांस के लोग लस्केक गुफाएं में छूटी मानाने आते थे। लोगो के यहां आने से कलाकृत्यों को नुक्सान होने लगा, जिसके चलते लोगो के लिए यहां पे जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। अफसोस की बात है कि गुफा 1963 से आम जनता के लिए बंद है।

north_sentinel_island_india.jpg

4. नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, भारत

भारत का नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर लोगों के जाने पर पाबंदी है। अंडमान-निकोबार में स्थित इस आइलैंड एक बेहद ही खतरनाक जगह है। यहां काफी प्राचीन जातियां निवास करती हैं जिन्होंने बाहरी दुनिया के लोगों की एंट्री बैन कर रखी है। जन जाति बाहरी लोगो को अपने आयरलैंड के आस-पास भी भटकने भी नहीं देती है और अगर ऐसा कोई करता भी है तो वे उसे जान से मार डालते है।

heard_island_volcano_australia.jpg

5. हर्ड आइलैंड वोल्केनो, ऑस्ट्रेलिया

हर्ड आइलैंड वोल्केनो दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। मगर जितनी यह खूबसूरत है उससे भी ज्यादा खतरनाह जगह है। हर्ड वेल्कोनो दुनिया का वो इकलौता जगह है जहां ज्वालामुखी और बर्फ दोनों एक साथ हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां जाने वाले लोग यहां से जिंदा नहीं लौट सकते हैं। साल 2000 में यहां का ज्वालामुखी फूट पड़ा था और चारों तरफ आग की नदिया बह रही थी। बर्फ की चादर के बीच निकलते आग की नदी कुदरत के करिश्मे से विश्व का वाकिफ करवा रही थी मगर ये अहसास भी दिला रही थी कि ये जगह कितना ज्यादा खतरनाक है। साल 2000 में लावा फूटने के बाद से इस वोल्केनो को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया।

poveglia_italy.jpg

6. पोवेग्लिया, इटली

वेनिस और लीडो के बीच बसे इस आयरलैंड को भूतो का बसेरा कहा जाता है। एक वक्त यहां प्लेग के शिकार मरीजों को क्वारंटाइन करके रखा जाता था और माना जाता है कि इस मकान में प्लेग के हजारों मरीजों की मौत हो गई थी। उस समय में इस बीमारी का इलाज नहीं था। इसलिए इन मरीजों को इस आईलैंड में लाकर बस यूं ही छोड़ दिया जाता था। कुछ इतिहासकारों के मुताबिक ईस आईलैंड पर एक साथ लगभग 1 लाख 60 हजार लोगों को जिंदा जला दिया गया था ताकि यहां बढ़ रही बीमार लोगों की भीड़ को कम किया जा सके। तब से यह भूतों की जगह मानी जाने लगी। आम लोगों का यहां जाना मना है।

area_51_america.jpg

7. एरिया 51, अमेरिका

एरिया 51 अमेरिका के लॉस वेगास शहर से 83 मील उत्तर पश्चिम में स्थित है। यह जगह अमेरिका के लोगो के लिए और पुरे वर्ल्ड के लिए एक रहस्य है। ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर यूएफओ क्रैश हुआ था। कई कारणों की वजह से इस जगह पे लोगो का जाना प्रतिबन्ध है।

danakil_desert_ethiopia.jpg

8.डानाकिल रेगिस्तान, इथोपिया

इथोपिया का डानाकिल रेगिस्तान धरती का सबसे गर्म स्थान है। यहां पर तापमान इतना गरम होता है कि कोई भी जीव आसानी से झुलस सकता है। यहां की विदेशी संस्थाएं लोगों को आगाह करती है कि इस स्थान पर घूमने ना जाएं। इथोपिया और इरीट्रिया के मतभेद के चलते इस रेगिस्तान में लोगों का अगवा होने का भी खतरा बना रहता है।

global_seed_vault_norway.jpg

9. ग्लोबल सीड वॉल्ट, नार्वे

नार्वे में स्थित ग्लोबल सीड वॉल्ट को आर्कटिक में स्वालबर्ड द्वीप पर बसाया गया है। यहां माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तापमान में दुनिया भर के तमाम बीजों को संरक्षित किया जाता है। इस सीड वाल्ट की क्षमता 2 अरब से ज्यादा है और यहां करीब 9 लाख सीड्स के सैंपल्स को सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा ग्लोबल सीड वॉल्ट में दुनिया भर के 1700 से ज्यादा जीन बैंकों के लिए बैंकअप का काम करता है। 11 हजार स्क्वायर मीटर में फैले इस क्षेत्र में आम लोगों का जाना वर्जित है और सिर्फ वैज्ञानिक ही यहां जा सकते हैं।

coca_cola_vault_atlanta.jpg

10. कोका कोला वॉल्ट, अटलांटा

आप सभी ने कोका कोला तो पिया ही होगा। क्या आपने कभी ये सोचा है कि इतनी स्वादिष्ट रेसिपी का आखिर राज क्या है। आपको बता दें, कोका कोला ने अपनी इस रेसिपी को सुरक्षित रखा हुआ है। कोका कोला वॉल्ट अटलांटा में स्थित है जिसे वॉल्ट ऑफ सीक्रेट फार्मूला भी कहां जाता है। इस जगह पर कोका कोला की रेसिपी के सीक्रेट फार्मूले को 125 सालों से सुरक्षित रखा गया है। कोका कोला कंपनी के 2 से 3 लोगों के अलावा इस रेसिपी की जानकारी किसी और को नहीं है।

यह भी पढ़ें

इन 10 बड़ी घटनाओं की वजह से याद किया जाएगा साल 2022, विवादों से घिरा रहा पूरा साल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो