दस का दम

किन्नरों से जुड़ी ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप, सुनते ही रह जाएंगे दंग

किन्नरों की शव यात्रा देर रात में निकाली जाती है, उनकी आत्मा की शांति के लिए शव को चप्पलों से पीटते हैं

नई दिल्लीSep 21, 2018 / 10:09 am

Soma Roy

किन्नरों से जुड़ी ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप, सुनते ही रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। किसी भी शुभ काम में किन्नरों से मिला आशीर्वाद बहुत मायने रखता है। कहते हैं उनकी दुआ कभी खाली नहीं जाती है। इसके पीछे बड़ी दिलस्प कहानी है। मान्यता है कि उन्हें भगवान राम से आशीष मिला हुआ है।
1.पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार किन्नरों के आशीर्वाद के पीछे भगवान राम का वरदान छिपा हुआ है। बताया जाता है कि जब श्रीराम वनवास के लिए जा रहे थे तब किन्नर समाज भी उनके साथ जा रहा था। तब भगवान राम ने उनसे उनके लौटने तक वहीं इंतजार करने को कहा था।
2.हैरानी की बात तो यह है कि भगवान के चौदह साल बाद लौटने के बावजूद किन्नर गढ़ उसी जगह खड़े मिले जहां प्रभु राम ने उनसे रुकने को कहा था। किन्नरों की इसी भक्ति और निष्ठा से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद दिया था कि उनका आशीष कभी खाली नहीं जाएगा।
3.किन्नरों का कहना लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। तभी लोग उन्हें खुश करने के लिए कई चीजें भेंट स्वरूप देते हैं, लेकिन उन्हें कुछ खास चीजें देने से तरक्की मिलती है। मान्यता है कि किन्नरों को सुहाग का सामान देने से वैवाहिक जीवन बेहतर रहता है।
4.इसके अलावा किन्नरों को लाल साड़ी एवं अन्न का दान करने से घर में खुशहाली आती है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।

5.हालांकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार किन्नरों को कुछ गलत चीजों को भेंट करना अशुभ फल दे सकता है। इसके तहत उन्हें कभी भी दान में स्टील के बर्तन, पुराने कपड़े, तेल और प्लास्टिक की चीजें नहीं देनी चाहिए।
6.कहते हैं कि स्टील के बर्तन अशुद्ध माने जाते हैं। जबकि पुराने वस्त्र निर्धनता का कारण बनते हैं। इसलिए इन चीजों को भूलकर भी किन्नरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर में कंगाली आ सकती है।
7.वैसे तो किन्नर अपना पूरा जीवन दूसरों के नाम कर देते हैं। इसलिए वे गृहस्थ जीवन भी नहीं बिताते हैं। मगर कई लोगों को लगता है कि उनकी शादी नहीं होती है। जबकि हकीकत में उनका भी विवाह होता है। हालांकि ये महज एक दिन के लिए होता है।
8.बताया जाता है कि किन्नर अपने अराध्य देव अरावन से विवाह करते हैं और ऐसी मान्यता है कि विवाह के अगले ही दिन उनके पति की मौत हो जाती है। इसलिए ये अपनी पूरी जिंदगी ऐसे ही अकेले बिताते हैं।
9.किन्नर को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। तभी तो इस समाज में जन्में बच्चे का भी स्वागत धूमधाम से होता है। इसके लिए पूरा किन्नर समाज जश्न मनाता है, नाच-गाना और खाना-पीना होता है।
10.किन्नरों के जन्म के अलावा उनकी मृत्यु से जुड़े तथ्य भी काफी दिलचस्प हैं। बताया जाता है कि किसी किन्नर की मौत पर उसका अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में किया जाता है। उनका शव दफनाया जाता है और उन्हें जमींदोज करने से पहले उनकी शव यात्रा बहुत जोरों-शोरों से निकाली जाती है। इसमें उन्हें चप्पलों से पीटा जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मृतक को मुक्ति मिलती है और पाप कटते हैं।

Home / Dus Ka Dum / किन्नरों से जुड़ी ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप, सुनते ही रह जाएंगे दंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.