scriptइन 5 राशि के लोगों को मिलता है सच्चा प्यार, इनके साथ बनती है सुपरहिट जोड़ी | Patrika News
दस का दम

इन 5 राशि के लोगों को मिलता है सच्चा प्यार, इनके साथ बनती है सुपरहिट जोड़ी

11 Photos
6 years ago
1/11

वैसे तो हर कोई अपनी—अपनी किस्मत लेकर इस धरती पर आता है। उसी के अनुसार वो व्यवहार एवं काम करता है, लेकिन भाग्य के अलावा व्यक्ति की राशि का भी उस पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसी से उसका नेचर, रुचियां आदि चीजें तय होती हैं। राशि के अनुसार ही व्यक्ति को उसका लाइफ पार्टनर भी मिलता है। आज हम आपको 5 ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे जो प्यार में लकी साबित होते हैं और इनकी इस राशि के जातकों के साथ जोड़ी अच्छी बनती है।

2/11

पार्टनर के मामले में मीन और कर्क राशि के जातक बहुत लकी साबित होते हैं। इनका आपस में तालमेल बहुत अच्छा रहता है। इनमें कई चीजें एक समान होती है। जिसकी वजह से ये एक—दूसरे के साथ अच्छा सामंजस्य बिठा लेते हैं।

3/11

ऐसे राशि के लोग बहुत इमोशनल भी होते हैं इसलिए ये दोनों एक—दूसरे की बहुत परवाह करते हैं। इनके रिश्ते के बीच किसी तीसरे व्यक्ति का आना बहुत ही मुश्किल रहता है। ऐसे लोगों का सिक्स सेंस भी बहुत तेज होता है। ये आने वाली मुसीबतों और लोगों की हरकतों से परिणाम को पहले ही भांप लेते हैं।

4/11

मिथुन और कुंभ राशि के लोगों को भी अपने जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। इनकी आपस में जोड़ी बहुत जमती है। दोनों ही राशि के लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इसलिए दोनों को झुकना पसंद नहीं होता है। इनकी इसी आदत के चलते दोनों राशि के लोग एक—दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं।

5/11

देखने में भी ये जातक बहुत आकर्षक होते हैं। इनमें व्यवहार कुशलता, कार्य दक्षता आदि गुण होते हैं। इनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण ही ये एक-दूसरे के लिए खिंचे चले आते हैं। चूंकि मिथुन जातक बहुत चंचल स्वभाव के होते हैं, वहीं कुंभ जातकों को ठहराव पसंद होता है। इसलिए दोनों प्लस, माइनस पर्सनाल्टी के लोग मिलकर एक बेहतर काम्बिनेशन बनाते हैं।

6/11

पार्टनर के मामले में तुला और वृश्चिक राशि के जातक भी बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें अच्छा जीवनसाथी मिलता है। दोनों एक—दूसरे पर निर्भर रहने वाले जातक होते हैं। उन्हें अपने पार्टनर का ख्याल रखना बहुत पसंद होता है।

7/11

दोनों राशि के जातक बेहद सादगी पूर्ण रवैये के होते हैं। हालांकि इनकी पसंद एक—दूसरे से जुदा होती हैं, लेकिन कई चीजों में समानता होने के कारण ये एक—दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। इनकी जोड़ी ऐसी होती है कि अगर एक-दूजे का हाथ थाम लिया तो फिर कोई भी इन्हें अलग नहीं कर सकता। इनका आत्मिक लगाव भी बहुत गहरा होता है, इससे कई बार लोगों को जलन भी होती है।

8/11

प्यार के मामले में वृष और कन्या राशि के जातक एक—दूसरे के पूरक होते हैं। इनमें इतनी समानताएं होती हैं कि इनकी जोड़ी सबसे अलग होती है। ये जातक आपस में बहुत गहरा रिश्ता रखते हैं। इनमें बहुत प्यार होता है। ये वास्तविकता में जीना पसंद करते हैं।c

9/11

वृषभ राशि के जातकों की सोच बेहद परिपक्व होती है। उनकी यही खूबी कन्या जातकों को बहुत आकर्षित करती है। ये एक-दूसरे के प्रति कभी खत्म ना होने वाला आकर्षण रखते हैं। इनकी जोड़ी इतनी परफेक्ट होती है कि सामने वाले को इनके रिश्तों में कमियां ढूंढना मुश्किल हो जाता है।

10/11

धनु और मेष राशि के जातकों के बीच आकर्षण बहुत गहरा होता है। यदि ये एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाएं तो इन्हें कोई अलग नहीं कर सकता। ये एक-दूसरे को बिना कुछ कहे बहुत अच्छी तरीके से समझते हैं। तभी इनकी पूरी दुनिया ही एक—दूसरे में समाईं होती है।

11/11

इस राशि के जातक एक—दूसरे की हर छोटी—से छोटी ख्वाहिश भी पूरी करते हैं। इन्हें दूसरों के साथ की जरूरत नहीं होती है। इनके रिश्ते की शुरुआत तो पहले दोस्ती से होती है, बाद में इनका रिश्ता एक पूर्ण रूप ले लेता है जो कभी नहीं टूटता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.