scriptभगवान कृष्ण की बाँसुरी है बहुत खास, घर या दुकान में रखने से हर बाधा होगी दूर | according to vastu keep bansuri in home to remove vastu dosh | Patrika News

भगवान कृष्ण की बाँसुरी है बहुत खास, घर या दुकान में रखने से हर बाधा होगी दूर

Published: Mar 04, 2019 02:28:16 pm

बाँसुरी का महत्व वास्तु में बताया गया है।
घर या दुकान में बाँसुरी रखने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

 
 

भगवान कृष्ण की बाँसुरी है बहुत खास, घर या दुकान में रखने से हर बाधा होगी दूर

भगवान कृष्ण की बाँसुरी है बहुत खास, घर या दुकान में रखने से हर बाधा होगी दूर

नई दिल्ली। बाँसुरी भगवान श्री कृष्ण को बहुत ही प्रिय है क्योंकि जब भी भगवान कृष्ण की बात होती है या उनकी लीलाओं का वर्णन होता है उस दौरान उनकी बाँसुरी का वर्णन ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बाँसुरी घर में रखना शुभ माना जाता है इससे आपका घर कई प्रकार के वास्तु दोषों से भी मुक्त रहता है। बाँसुरी को आप घर के अलावा अपनी दुकान, कार्य स्थल पर भी रख सकते हैं क्योंकि ऐसा करने से आपको कई बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

1.ज्योतिष में बताया गया है कि घर में बाँसुरी रखने से घर में मौजूद कई तरह के दोषों का निवारण करने में मदद मिलती है।

2.बाँसुरी रखने से जीवन के दुष्प्रभावों का अंत होता है साथ ही यह लाभ और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

3.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बाँसुरी रखने से आपकी सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रबल होता है और हर कार्य में प्रगति मिलती है।

4.बाँसुरी को घर में किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी की नज़र में जल्दी से ना आए तभी आपको इसका लाभ मिलता है।

5.घर में बाँसुरी रखने के परिणाम स्वरूप आपको संतान पक्ष की तरफ से लाभ मिलता साथ ही बच्चों की पढ़ाई के कमरे में रखने से उनके मन में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता आती है।

पीपल के 11 पत्ते तोड़कर करें यह सरल सा काम, रूपयों से भरी रहेगी आपकी जेब

6.अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही या नौकरी में तरक्की के कारण आप परेशान रहते हैं तो घर में बाँसुरी रखना फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

7.कहा जाता है कि बाँसुरी घर में रखने से यह हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर करती है।

8.अगर काफी मेहनत के बाद भी आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप आज ही बाँसुरी को घर में रखकर सफलता हासिल कर सकते हैं।

9.बाँसुरी घर में रखने से भगवान की कृपा से परिवार के लोगों को हमेशा उन्नति और समृद्धि प्राप्त होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो