scriptसोमवार के दिन माथे पर लगा लें इस चीज का तिलक, बन जाएंगे सारे काम | apply tilak on your forehead according to days, know it's importance | Patrika News
दस का दम

सोमवार के दिन माथे पर लगा लें इस चीज का तिलक, बन जाएंगे सारे काम

हिंदू धर्म में तिलक लगाने से ग्रहों की स्थिति में सुधार आता है, इससे व्यक्ति की तरक्की होती है

नई दिल्लीNov 26, 2018 / 10:39 am

Soma Roy

tilak lagana

सोमवार के दिन माथे पर लगा लें इस चीज का तिलक, बन जाएंगे सारे काम

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे सकारात्मकता आती है। हकीकत में तिलक लगाने से ईश्वर के आशीर्वाद के साथ कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह शांत होते हैं। इसके और भी कई फायदे हैं।
1.सामुन्द्रिक शास्त्र के अनुसार तिलक यूं तो भगवान को लगाया जाता है, मगर ईश्वर को अर्पित किए गए सिंदूर से माथे पर तिलक लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

2.शास्त्रों के अनुसार तिलक लगाने से ग्रहों की बिगड़ी स्थिति सुधरती है। जिस वजह से अटके हुए काम भी बनने लगते हैं। इससे मानसिक शांति भी बढ़ती है।
3.यदि तिलक दिन के अनुसार लगाया जाए तो ये ज्यादा फलदायी होता है। ज्योतिषविदों के अनुसार सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। चूंकि सोमवार का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इसलिए चंदन का तिलक लगाने से मन शांत होता है।
2.मंगलवार का स्वामी ग्रह मंगल है और इस दिन बजरंगबली की पूजा की जाती है, इलिए इस चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर लगाना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। आप चाहे तो लाल चंदन या कुमकुम का भी तिलक लगा सकते हैं।
3.बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है और इस दिन का स्वामी ग्रह बुध है इसलिए इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना अच्छा माना जाता है।

4.गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जात है। इस दिन का स्वामी ग्रह बृहस्पति है इसलिए इस दिन पीले चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं। इससे सुख-समृद्धि आएगी।
5.शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। चूंकि इस दिन का स्वामी ग्रह शुक्र है इसलिए इस दिन लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाने से समृद्धि आती है। इससे व्यक्ति का आकर्षण भी बढ़ता है।
6.शनिवार के दिन शनि देव, भैरव बाबा और यमराज की पूजा की जाती है। इस दिन का स्वामी ग्रह शनि होता है। इस दिन भस्म व लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे जीवन में आ रही समस्याएं। दूर होंगी।
7.रविवार का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती हे। इससे व्यक्ति को आकर्षण भी बढ़ता है।

Home / Dus Ka Dum / सोमवार के दिन माथे पर लगा लें इस चीज का तिलक, बन जाएंगे सारे काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो