बाढ़ में फंसी ये उम्रदराज महिला चलने में असमर्थ है। ऐसे में एनडीआरएफ टीम का एक सदस्य उन्हें बाहर निकालता हुआ। यह तस्वीर असम गोलाघाट जिले के देरगांव इलाके की है।
कमरूप जिले के राजाबारी गांव में एक महिला पीने का पानी भरने के लिए नाव के सहारे कुएं तक पहुंची।
असम में आई बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा बल के कार्यकर्ता उन्हें नाव के जरिए सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए।
बाढ़ के चलते कई घर डूब गए हैं। ऐसे में अभी भी वहां फंसे हुए लोग मजबूरन घरों की छत पर शरण लिए हुए हैं।
असम के मोरिगांव जिले में एक छोटी बच्ची को गोद में उठाकर घर से बाहर निकलता हुआ एनडीआरएफ का एक सदस्य।
असम के मोरेगांव जिले के एक गांव में बाढ़ में फंसी महिला बांस के सहारे सुरक्षित जगह तक जाती हुई।
एक बुजुर्ग व्यक्ति को चेयर पर बिठाकर बाढ़ प्रभावित इलाके से निकालते हुए राष्ट्रीय आपदा बल के कार्यकर्ता। ये तस्वीर असम के गोलाघाट जिले के बोखाखत जगह की है।
असम के कई राज्यों में आई बाढ़ से लोगों की जीवनशैली प्रवाहित हुई है। जिंदगी की इस जंग में जिंदा रहने के लिए रोजमर्रा की चीज ले जाती हुई एक लड़की।
बाढ़ से कई लोगों की हालत खराब। असम के बक्सा जिले में एक अस्वस्थ व्यक्ति को नाव में ले जाती एनडीआरएफ की टीम।
असम के विश्वनाथ चिरैली जिले के बखूबी गांव में आए बाढ़ में फंसे बच्चों को बचाती हुई एनडीआरएफ की टीम।