scriptशादी से बचने के लिए अटल ने खुद को कर लिया था कमरे में बंद, जानें उनसे जुड़ी 10 दिलचस्प बातें | Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: he escaped and locked himself | Patrika News

शादी से बचने के लिए अटल ने खुद को कर लिया था कमरे में बंद, जानें उनसे जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

Published: Aug 16, 2019 12:38:20 pm

Submitted by:

Soma Roy

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary : अटल राजकुमारी कौल से प्रेम करते थे। उन्होंने अपने प्यार के इजहार के लिए प्रेम पत्र लिखा था।

Atal Bihari Vajpayee
नई दिल्ली। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और शब्दों के मायाजाल से दूसरों को प्रभावित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पहली पुण्यतिथि है। लंबे समय तक राजनीति से जुड़े रहने वाले अटल को न सिर्फ बीजेपी बल्कि सभी दलों के लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। आज हम आपको अटल के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
1.अटल बिहारी वाजपेयी के माता-पिता को भी उनके युवा होने पर शादी की चिंता हुई। तो वे उनके लिए लड़कियां खोजने लगे। इस बात की भनक अटल को लगने पर वे घर से भाग गए थे।
शुक्रवार को भिखारी को दें ये चीज बदल जाएगी आपकी किस्मत, होंगे ये 10 फायदे

2.शादी करने से बचने के लिए अटल ने खुद को अपने दोस्त गोरे लाल त्रिपाठी के घर में खुद को बंद कर लिया था। वे तीन दिन कमरे में खुद को बंद करके रहे थे। बात सन् 1940 की है। उस वक्त वाजपेयी कानपुर के डीएवी कॉलेज से पीजी की पढ़ाई कर रहे थे।
3.शादी न करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी घर से भागकर रायपुर गए थे। दोस्त के पूछने पर अटल ने कहा था कि वो अपनी जिंदगी देश के नाम करना चाहते हैं। वे शादी करके किसी को तंग नहीं करना चाहते।
4.अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा से मुखर स्वभाव के रहे हैं। वे अपनी जिंदगी को खुली किताब की तरह रखते थे। उन्होंने अपने अविवाहित रहने पर भी खुलकर बात की थी। साथ ही उन्होंने एक बार कहा था, मैं अविवाहित जरूर हूं, लेकिन कुंवारा नहीं।’ उनके इन शब्दों को सुनकर आज भी लोग उनके व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं।
5.अटल के करीबियों के मुताबिक उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए आजीवन अविवाहित रहने का फैसला लिया था।

atal bhihari with his step daughter
6.अटल बिहारी वाजपेयी ग्‍वालियर में जन्मे थे। उन्होंने वहीं के विक्टोरिया कॉलेज से पढ़ाई की थी। कॉलेज के दिनों से उनकी एक महिला मित्र थीं। जिनका नाम राजकुमारी कौल है। वो आखिरी समय तक अटल के साथ रही थीं।
7.अटल पर लिखी गई किताब ‘अटल बिहारी वाजपेयीः ए मैन ऑफ आल सीजंस’ के मुताबिक अटल राजकुमारी कौल से प्रेम करते थे। उन्होंने अपने प्यार के इजहार के लिए प्रेम पत्र लिखा था। जो वे लाइब्रेरी की किताब में रखकर आए थे। जिसका जवाब राजकुमारी ने भी लिखा था। मगर बताया जाता है कि वो खत अटल तक नहीं पहुंच सका था।
8.अटल बिहारी के राजनीति में सक्रिय होने के चलते राजकुमारी से उनकी बातचीत कम हो गई। बाद में राजकुमारी के पिता ने उनकी शादी एक कॉलेज प्रोफेसर से कर दी थी। शादी के बाद राजकुमारी कौल का परिवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामज कैम्‍पस में रहने लगा। दिल्‍ली में अटल जी और राजकुमारी कौल की दोस्ती फिर से गहरी हो गई थी।
9.‘अटल बिहारी वाजपेयीः ए मैन ऑफ आल सीजंस’ के मुताबिक राजकुमारी कौल अटल से शादी करना चाहती थीं, लेकिन घर में इसका विरोध हुआ। हालांकि अटल ब्राह्मण थे, लेकिन कौल अपने को कहीं बेहतर कुल का मानते थे।
10.मोरारजी देसाई की सरकार में जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री हुए तो कौल परिवार लुटियंस जोन में उनके साथ ही रहता था। अटल बिहारी वाजपेयी जब पीएम बने तोउ नके सरकारी निवास पर भी राजकुमारी कौल अपनी बेटी नमिता और दामाद रंजन भट्टाचार्य के साथ रहती थीं। अटल जी ने नमिता को दत्तक पुत्री का दर्जा दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो