scriptसिर्फ गोलगप्पे ही नहीं मानसून में ये 10 चीजें भी हैं सेहत के लिए खतरनाक | Patrika News
दस का दम

सिर्फ गोलगप्पे ही नहीं मानसून में ये 10 चीजें भी हैं सेहत के लिए खतरनाक

10 Photos
6 years ago
1/10

मानसून का सीजन आते ही संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ से कोई खिलवाड़ न हो इसके चलते वडोदरा में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गोलगप्पों की बिक्री पर बैन लगा दिया है। साथ ही उन्होंने 4000 किलो गोलगप्पों को नष्ट भी कराया है। मगर क्या आपको पता है गोलगप्पों के अलावा भी कई ऐसे फूड्स हैं जिनका मानसून में सेवन शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

2/10

यूं तो हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है, लेकिन बारिश के मौसम में इनका सेवन स्वास्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि ये सारी सब्जियां ज्यादातर निचले इलाकों एवं नदी के किनारे उगाई जाती हैं और बारिश में वहां गंदगी की वजह से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जो सब्जियों के जरिए हमारे पेट तक पहुंचकर बीमारी पैदा करते हैं।

3/10

मानसून के मौसम में मीट का सेवन भी बहुत हानिकारक हो सकता है। क्योंकि ये गरिष्ठ होता है। जबकि बारिश के दिनों में व्यक्ति का डाइजेशन पावर कमजोर होता है। ऐसे में मीट खाने से ये ठीक से पच नहीं पाता है। इसके अलावा खुले स्थान पर मीट के रखे रहने से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसे खाने से टायफायड, जॉडिंस और वायरल बुखार आदि हो सकता है।

4/10

बारिश के दिनों में बाजार में मिलने वाले समोसे, खस्ता, पकौड़े आदि खुले में रखा सामान भी न खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बारिश के समय गंदगी से ज्यादा मच्छर एवं मक्खियां पनपती हैं। जो खुले हुए खाद्य पदार्थ में बैठती हैं। ये भोजन को दूषित बनाते हैं। इसके सेवन से हैजा, तपेदिक आदि रोग हो सकते हैं।

5/10

बारिश के मौसम में सफेद चावल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि खाने में ये भी भारी होते हैं। इसलिए देर से पचते हैं। खासतौर पर रात में इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे डाइजेशन में समस्या आ सकती है। इससे पेट फूलना एवं उल्टी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

6/10

मॉनसून के सीजन में मशरूम का भी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये गीली मिट्टी में उगता है और बारिश के टाइम में इसमें फंगस लगने और बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मशरूम खाने से दस्त और उल्टियां हो सकती हैं।

7/10

बारिश के दिनों में मछली एवं समुद्री जीवों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि बारिश में इन जीवों में वायरस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में इन्हें खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इससे अन्य संक्रामक रोग भी हो सकते हैं।

8/10

मॉनसून में ज्यादा तली—भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में डाइजेशन और इम्यून पॉवर कमजोर होता है। तेल मसाले वाला खाना खाने से लिवर सम्बंधित समस्या आ सकती है। इससे पेट में जलन और दस्त की भी समस्या हो सकती है।

9/10

बारिश के दिनों में दही, छाछ एवं मट्ठा नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इनकी प्रवृत्ति ठंडी होती है और मॉनसून में मौसम भी ठंडा रहता है। ऐसे में इसके सेवन से पेट में ठंडक लग सकती है। जिससे डाइजेशन पर प्रभाव पड सकता है।

10/10

मॉनसून के सीजन में सॉफ्ट ड्रिंक्स भी नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि ये बॉडी में मौजूद मिनरल्स और एंजाइम्स को कम करते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है। ऐसे में व्यक्ति को सर्दी—जुकाम एवं फ्लू जैसे रोग हो सकते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.