scriptमोटापा कम करने के लिए खाते हैं ये 10 चीजें तो तुरंत करें अवाइड, कभी कम नहीं हो पाएगा वजन | avoid these 10 healthy foods while dieting,it can increase your weight | Patrika News

मोटापा कम करने के लिए खाते हैं ये 10 चीजें तो तुरंत करें अवाइड, कभी कम नहीं हो पाएगा वजन

Published: Jul 15, 2019 04:04:14 pm

Submitted by:

Soma Roy

dieting tips : शहद का सेवन भी मोटापे को बढ़ा सकता है, ये शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है
एक दिन में दो केले से ज्यादा नहीं खाना चाहिए, इसमें हाई कैलोरी होती है

weight gain

मोटापा कम करने के लिए खाते हैं ये 10 चीजें तो तुरंत करें अवाइड, कभी कम नहीं हो पाएगा वजन

नई दिल्ली। बाहर का खाना और फास्टफूड ( fastfood )की वजह से लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोग डाइटिंग का सहारा ले रहे हैं। मगर जाने-अनाजानें कई बार हम ऐसी चीजें खा रहे होते हैं जो वजन बढ़ाते हैं। अगर तुरंत इन चीजों को खाना बंद नहीं किया गया तो आपकी डायटिंग ( dieting ) और एक्सरसाइज किसी काम की नहीं रहेगी।
1.वजन कम करने के लिए लोग सबसे पहले आयली फूड बंद करते हैं। वो रिफाइंड तेल की जगह कैनोला, सोयाबीन और मकई के तेल को हेल्दी मानकर इस्तेमाल करते हैं। मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये तेल हाई कैलोरी और ट्रांस फैट वाले होते हैं। इन्हें खाने से वजन कम नहीं हो पाएगा।
पुरुषों के लिए फायदेमंद है अंजीर का सेवन, कमजोरी और थकान समेत दूर होंगी ये 10 बीमारियां

2.मोटापा कम करने के लिए लोग सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद ( honey )मिलाकर पीते हैं। मगर क्या आपको पता है शहद का ज्यादा सेवन भी आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। देसी शहद में शुगर काफी मात्रा में होता है। इसे जरूरत से ज्यादा लेने पर वजन बढ़ सकता है।
3.चर्बी कम करने के लिए लोग फ्रूट जूस पीते हैं। मगर क्या आपको पता है इससे भी आपका वजन कम होने में दिक्कत आ सकती है। दरअसल इसमें ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है। ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
4.जिम करने वाले कई लोग कार्ब की कमी को पूरा करने के लिए दो से तीन स्लाइस ब्राउन ब्रेड खाते है। मगर क्या आपको पता है मार्केट में मिलने ये ब्राउन ब्रेड असल में व्हाइट ही होते हैं। जो कि मैदे से बने होते हैं। इन्हें कलर करके बेचा जाता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स नामक तत्व होता है। जो वजन बढ़ाते हैं।
5.डाइटिंग में लोग सलाद खाते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। मगर सलाद को जब हम टेस्टी बनाने के लिए इसमें मेयोनीज डालकर खाते हैं, तब ये शरीर में चर्बी जमाने का काम करता है। ये हाई प्रोटीन और उच्च वसा युक्त खाद्य पदार्थ होता है।
dieting
6.फुल क्रीम दूध पीने से भी वजन घटाने में मुश्किलें आ सकती हैं। क्योंकि इसमें फैट काफी ज्यादा होता है।

8.मसल्स को बनाए रखने के लिए बहुत से लोग केला खाते हैं। मगर एक दिन में दो केले से ज्यादा खाना आपका वजन बढ़ा सकता है। क्योंकि इसमें काफी ज्यादा कैलोरी होती है।
9.ओट्स को लोग हेल्दी मानते हैं। इसलिए डाइटिंग में इसे शामिल करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि ओट्स में हाई प्रोटीन होता है और दूध के साथ इसे खाने पर ये ज्यादा कैलोरी का हो जाता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा इसका सेवन मोटापा बढ़ा सकता है।
10.गर्मियों में लोग आम खाना बहुत पसंद करते हैं। मगर इसमें शुगर लेवल सबसे ज्यादा होता है। ये मोटापा बढ़ा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो