scriptघर में घुस जाए ये जीव तो तुरंत कर दें बाहर, झेलनी पड़ सकती है बर्बादी | bat seems inauspicious in home, it gives these indications | Patrika News

घर में घुस जाए ये जीव तो तुरंत कर दें बाहर, झेलनी पड़ सकती है बर्बादी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 06, 2019 11:12:52 am

Submitted by:

Soma Roy

हिंदू शास्त्रों के मुताबिक चमगादड़ का घर में प्रवेश करना अशुभ माना जाता है, इससे नकारात्मकता बढ़ती है

bat in house

घर में घुस जाए ये जीव तो तुरंत कर दें बाहर, झेलनी पड़ सकती है बर्बादी

नई दिल्ली। यूं तो पशु-पक्षियों से लगाव रखना अच्छी बात होती है, लेकिन हिंदू धर्म के मुताबिक कुछ जीवों का घर में घुसना अशुभ माना जाता है। इनके प्रवेश करने से घर में दरिद्रता आ सकती है। इससे रुपए-पैसों समेत अन्य चीजों की बर्बादी हो सकती है।
1.हिंदू शास्त्रों में चमगादड़ को सबसे अशुभ जीव माना जाता है। कहते हैं कि जिन घरों में चमगादड़ का प्रवेश होता है, ऐसी जगह नकारात्मकता का वास होता है। इससे घर में रहने वालों की तरक्की प्रभावित होती है।
2.पुराणों के अनुसार अगर किसी के घर अचानक चमगादड़ घुस जाए तो इसे अपशगुन माना जाता है। ये अशुभ समाचार प्राप्त होने का संकेत देता है। इससे घर में लोग बीमार हो सकते हैं। साथ ही किसी की मृत्यु भी हो सकती है।
3.चमगाड़ का घर में घुसना अनहोनी की ओर भी इशारा करता है। इससे व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है। साथ ही इससे धन की बर्बादी भी होती है।

4.अगर किसी के घर के कोने में चमगादड़ों का झुंड है तो इसे भी खराब समझा जाता है। माना जाता है कि इससे धन की हानि होती है। इससे जमा-पूंजी भी खर्च होती है।
5.चमगादड़ों का घर में घुसना नकरात्मक शक्तियों की ओर भी इशारा करता है। इससे घर में भूत-प्रेत बाधा एवं नजरदोष आदि होने की आशंका होती है।

6.इनके घर में प्रवेश से परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। परिवार में अशांति का महौल रहता है। वे एक-दूसरे के प्रति नफरत की भावना रखने लगते हैं।
7.चमगादड़ों के घर में घुसने से बीमारियां भी आती हैं। इनके पंखों एवं पंजे में मौजूद घातक बैक्टीरिया खतरनाक बीमारियों को न्यौता देते हैं। समय रहते इस पर ध्यान न देने से व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
8.इनका घर में प्रवेश परिवार के सदस्यों में ईष्र्या की भावना को भी बढ़ाता है। इससे परिवार के लोग एक-दूसरे के प्रति घृणा की भावना रखने लगते हैं। उन्हें दूसरों की तरक्की बर्दाश्त नही होती है।
9.चमगादड़ का घर में आना दुर्भाग्य भी लाता है। इससे आपको मेहनत के बावजूद फल नहीं मिलेगा। इससे कार्यों में बाधाएं भी आ सकती है।

10.चमगादड़ नकारात्मक शक्तियों को बढ़ावा देता है। इसलिए इनके घर में घुसने से निराशा आती है। इससे व्यक्ति बुरी संगति में फंस सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो