scriptपुरुषों के लिए किसी जादुई टॉनिक से कम नहीं ये एक चीज, गुनगुने पानी से ऐसे करें प्रयोग | benefits of asafoetida, it is helpful for periods pain and immunity | Patrika News

पुरुषों के लिए किसी जादुई टॉनिक से कम नहीं ये एक चीज, गुनगुने पानी से ऐसे करें प्रयोग

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2018 03:02:19 pm

Submitted by:

Soma Roy

हींग का प्रयोग मौसमी बीमारियों को दूर करने एवं इंफेक्शन से बचाने में करता है मदद

heeng

पुरुषों के लिए किसी जादुई टॉनिक से कम नहीं ये एक चीज, गुनगुने पानी से ऐसे करें प्रयोग

नई दिल्ली। खाने में अक्सर तड़के में इस्तेमाल होने वाला चुटकी-भर हींग खाने के जायके को बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। पुरुषों के लिए तो ये बहुत ही फायदेमंद है। ये शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ स्टैमिना बढ़ाने में भी मददगार है। इसके और भी कई लाभ हैं।
1.हींग में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्‍फोरस, लौह, नियासिन और कैरोटिन के अलावा हींग में मौजूद एंटी वायरल, एंटी बायोटिक, एंटी ऑक्‍सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं।

2.पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर कर क्षमता बढ़ाने के लिए हींग बहुत फायदेमंद साबित होता है। ये पुरुषों की नपुंसकता यानि इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके प्रयोग के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। ऐसा करीब एक महीने तक लगातार करने से असर दिखने लगेगा।
3.हींग शराब, अफीम एवं अन्य नशीले पदार्थों का हैंगोवर उतारने में भी बहुत लाभकारी साबित होता है। इसे प्रयोग करने के लिए एक चौथाई चम्मच हींग को एक गिलास गुनगुने पानी व एक गिलास ठंडे छाछ में मिलाकर पीने से नशा उतर जाएगा।
4.ये सर्दी-खांसी को ठीक करने में भी मददगार है। ये शरीर के अंदर जमे कफ एवं बलगम को बाहर निकालकर सांस लेने में हो रही तकलीफ को दूर करता है। इससे छाती का कंजेक्शन भी ठीक होता है। चुटकी भर हींग को अदरक के एक चम्मच रस के साथ पीने से खांसी व ब्रोनकाइट्सि में राहत मिलती है।
5.हींग महिलाओं के पीरियड्स के दर्द में भी आराम दिलाता है। इसमें मौजूद एंटी-इनफ्लैमोटरी तत्व अनियमित पीरियड्स एवं दर्द को दूर करता है। इसके अलावा ये प्राइवेट पार्ट में होने वाले यूकोरिया और कैंडिडा इंफेक्शन से भी बचाता है।
6.हींग शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को भी सामान्य करता है। चुटकी भर हींग चाटने से शरीर में मौजूद इंसुलिन को छिपाने के लिए ये अग्नाशाय की कोशिकाओं को उत्तेजित करता है। जिससे सेल्स सक्रिय हो जाते हैं और शुगर का स्तर कम हो जाता है।
7.हींग में प्रचुर मात्रा में एंटी आॅक्सिटेंड एवं एंटी हीलिंग प्रॉपर्टीज होते हैं जो दांत दर्द एवं माइग्रेन की शिकायत को दूर करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए चुटकी भर हींग को आधे चम्मच नींबू के रस एवं जैतून का तेल मिलाकर दांतों की मालिश करने से दांत दर्द सही होता है। वहीं सिर दर्द को दूर करने के लिए इसे हल्के गुनगुने पानी में घोलकर पीना चाहिए।
8.हींग का उपाय बुखार को दूर करने में भी बहुत कारगर है। इसे शहद के साथ चाटने से शरीर का तापमान नियंत्रित होता है। इसके अलावा इसे गर्म पानी में गाढा घोलकर हथेली एवं पसलियों पर मलने से शरीर की स्थिति सामान्य होने लगती ह। इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से वायरल होने का खतरा भी कम होता है।
9.गैस्ट्रिक एवं पेट से संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करने में हींग एक रामबाण उपाय है। इसके प्रयोग के लिए हींग को पानी में हल्का घोलकर इसे नाभि में लगाएं। इससे पेट साफ हो जाएगा। इसे दही व छाछ में मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो