scriptब्रोकली मे छिपे हैं फिटनेस की कई गुण, खाने से इन 10 बीमारियों में मिलता है फायदा | benefits of eating brocolli for good health | Patrika News

ब्रोकली मे छिपे हैं फिटनेस की कई गुण, खाने से इन 10 बीमारियों में मिलता है फायदा

Published: May 23, 2019 12:19:49 pm

ब्रोकली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
इसे खाने से शरीर को जानलेवा बीमारियों के खतरे से बचाया जा सकता है।
ब्रोकली खाने से संक्रमण का ख़तरा भी नहीं रहता है।

नई दिल्ली। कई सब्ज़ियाँ ऐसी होती हैं जो खाने में बहुत उपयोगी मानी जाती हैं। इन सब्जियों की वजह से हेल्थ को बहुत फायदा मिलता है और आप कई जानलेवा बीमारियों के खतरे से बचते हैं। ब्रोकली का सेवन अगर सही प्रकार से किया जाए तो आपकी बॉड़ी को इसका फायदा ज़रूर मिलेगा। आइये जानते हैं कि ब्रोकली खाने से हमारी सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

1.ब्रोकली खाने से दिल से संबंधित बीमारियों में बचाव होता है इसकी वजह से दिल की धमनियों को स्वास्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

2.ब्रोकली में पोटैशियम होता है और इसलिए इसे खाने से बॉड़ी में कोलेस्ट्रोल के स्तर पर नियंत्रण रखा जा सकता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता।

3.ब्रोकली का सेवन कैंसर की आशंका को भी कम करता है इसमें पाए जाने वाले फिटाकेमिकल शरीर में मौजूद जानलेवा पदार्थ को बाहर करते हैं।

4.ब्रोकली का सही मात्रा में सेवन करने से अवसाद यानी की डिप्रेशन के खतरे को भी जल्दी ही कम करने में सहायता मिलती है।

5.ब्रोकली में मौजूद फोलेट की वजह से मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है इसलिए सही प्रकार से इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

गुरुवार के दिन इन 10 बातों का रखेंगे ध्यान, कभी नहीं रहेंगे रूपए- पैसों की समस्या से परेशान

6.बॉडी के इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने में ब्रोकली का सेवन फायदा पहुँचाता है और आप जानलेवा बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं।

7.गर्भवती महिलाओं के लिए ब्रोकली खाना काफी फ़ायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन गर्भवती महिलाओं को ज़रूर करना चाहिए।

8.इसका सेवन ना केवल गर्भवती महिला के लिए बल्कि उनके बच्चे के लिए उपयोगी होता है इससे गर्भ में पल रहा बच्चा संक्रमण के खतरे से बचाता है।

9.डायबिटीज़ के मरीज़ो के लिए भी इसका सेवन फ़ायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद क्रोमियम शरीर में इंसुलिन को नियंत्रित करता है।

10.इसके अलावा आँख संबंधित बीमारियां जैसे की मोतियाबिंद में भी इसका सेवन फायदा पहुँचाता है और नियमित सेवन से आँखों की रोशनी बढ़ती है।

ट्रेंडिंग वीडियो