scriptनारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये बीज, गंजेपन से मिलेगा छुटकारा | benefits of kalonji, it is useful for hair fall and skin diseases | Patrika News

नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये बीज, गंजेपन से मिलेगा छुटकारा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 27, 2018 03:19:09 pm

Submitted by:

Soma Roy

कलौंजी में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं ये डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है

kalaunji ke fayde

नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये बीज, गंजेपन से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग बाल झड़ने एवं गंजेपन की समस्या से परेशान हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट की जगह किचन में रखी मामूली-सी कलौंजी का इस्तेमाल किया जाता है। ये एक तरह का बीज होता है। जिसे खाने का जायका बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे कई बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है।
1.जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हो इसे नियंत्रित करने के लिए कलौंजी को नारियल तेल में पकाकर बनाएं गए तेल को लगाना चाहिए। ये सिर पर जमी रूसी की परत को काटकर नए बाल उगाने में मदद करता है।
2.कलौंजी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व फंगस को दूर करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का गिरना रुकता है। इसे बनाने के लिए चार से पांच बड़े चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच कलौंजी डालकर पका लें। जब तेल थोड़ा कम हो जाए तब इसे हल्का ठंडा करके बालों की जड़ों में लगाएं। ये प्रक्रिया सप्ताह में दो से तीन बार करने से नए बाल निकलने लगते हैं।
3.कलौंजी का तेल स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी बहुत काम आता है। रोज सुबह आधा चम्मच कलौंजी के तेल को आधा चम्मच आॅलिव आॅयल में मिलाकर नाश्ते से पहले पीने से त्वचा मुलायम हो जाती है। इससे स्किन में मौजूद बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। इससे चेहरे की रंगत भी निखरती है।
4.कलौंजी वजन घटाने में भी मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच कलौंजी का तेल डालकर पीने से चर्बी गलने लगती है। इससे भूख भी नियंत्रित होती है।
5.अगर किसी व्यक्ति को गैस एवं अपच की शिकायत रहती है तो रोज सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक, आधा चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच कलौंजी डालकर पीना चाहिए। इससे आंतों में चिपकी गंदगी दूर हो जाती है और पेट फूलने आदि दिक्कतें खत्म हो जाती है।
6.आंखों की रौशनी तेज करने के लिए भी कलौंजी बहुत उपयोगी साबित होता है। इसके लिए आधे गिलास गाजर के जूस में एक चम्मच कलौंजी डालकर पीने से आंखों से संबंधित दिक्कतें दूर हो जाती हैं। इसका सेवन सप्ताह में दो से तीन दिन सुबह खाली पेट करना चाहिए।
7.अगर आप अपने दिमाग को शार्प बनाना चाहते हैं तो एक गिलास पानी में 8-10 पुदीने की पत्तियां एवं दो चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर उबालें। अब इस पानी को हल्का ठंडा कर करीब 20 से 25 दिनों तक लगातार पिएं। इससे आपको चीजें जल्दी याद होने लगेंगी।
8.यदि किसी को सांस लेने में तकलीफ व अस्थमा की शिकायत है तब भी कलौंजी का प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच कलौंजी का तेल डालकर पीना चाहिए। इसे आप सुबह एवं शाम दोनों टाइम पी सकते हैंं
9.अगर आप मुंहासों, दाग-धब्बों, झाइयों एवं स्किन की अन्य किसी समस्या से परेशान हैं तो कलौंजी के आधे चम्मच तेल को चार चम्मच संतरे के जूस में मिलाकर चेहरे पर लगाने से ये ठीक हो जाते हैं। इस मिश्रण को लगाने के बाद इसे करीब 20 मिनट तक रहने देना है। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धोना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो