दस का दम

धूनी में डाले ये 10 चीजें, रातों—रात चमक जाएगी आपकी किस्मत

10 Photos
Published: May 06, 2018 11:35:36 am
1/10

अक्सर हम पूजा करते समय भगवान को धूपबत्ती और धूनी दिखाते हैं। धूनी को घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का अच्छा माध्यम माना जाता है। इसके महत्व का वर्णन कई पौराणिक धर्म ग्रंथों में भी देखने को मिलता है। इसके अनुसार धूनी में डाली गई अलग—अलग चीजें विभिन्न फल देती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें धूनी में डालने से आपकी किस्मत चमक सकती है।

2/10

ज्यादातर लोग धूनी में गुगुल डालते हैं। धर्माचार्यों के अनुसार ये मन को प्रसन्न करता है। साथ ही घर में मौजूद नकारात्मक तत्वों को बाहर निकालता है। इससे नजर दोष भी दूर होता है।

3/10

यदि घर में बरक्कत नहीं हो रही है तो धूनी में कपूर और लौंग डालें। इससे वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही धन के मार्ग में आ रही रुकावट भी दूर होती है।

4/10

कई घरों में अक्सर क्लेश होता रहता है। इसकी वजह घर में वास्तु दोष का होना हो सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पीली सरसों में गाय का घी और गुगुल डालकर धूनी करनी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में सौहार्द बना रहता है।

5/10

पूजा पाठ में लोबान की धूनी का काफी महत्व है। माना जाता है कि इसे घर में दिखाने से नकारात्मकता का नाश हो जाता है। इसके अलावा इससे जीवनसाथी के बीच प्रेम बढ़ता है।

6/10

यदि घर में अनावश्यक धन खर्च हो रहा है और लाख कोशिशों के बाद भी तरक्की नहीं हो रही है तो आप धूनी में चंदन, इलायची और कपूर डालें। इससे घर में समृद्धि आती है।

7/10

मौसम बदलते ही घर में बीमारयिां अपना डेरा जमा लेती हैं। इससे निपटने के लिए घर में नीम के पत्तों की धूनी दिखाना फायदेमंद होता है। इससे घर में मौजूद नकरात्मक शक्ति भी दूर होती है।

8/10

कई बार लोग जलन की वजह से दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए तंत्र मंत्र का सहारा लेते हैं। इससे उनका नुकसान होने लगता है। तंत्र की इस बुरी बला को टालने के लिए घर में गायत्री केसर में गुगल मिलाकर पूरे घर में धूनी दिखानी चाहिए। ऐसा लगातार 21 दिनों तक करने से नकरात्मक शक्ति चली जाएगी।

9/10

अगर घर में कर्पूर और गूगल की धूनी दिखाएं तो आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव होता है। इससे परिवार के सदस्यों का जीवन सुरक्षित रहता है।

10/10

अगर घर में समृद्धि नहीं आ रही है। साथ ही परिवार के लोगों को समाज में अपमानित होना पड़ता है तो घर में रोज कंडे में गुगल जलाकर धूनी दिखाएं। इससे जल्द ही समस्या से छुटकारा मिलता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.