दस का दम

रोजाना नाश्ते में खा लें एक मुट्ठी अंकुरित चने दूर हो जाएगी कमजोरी, होंगे ये 10 फायदे भी

खून की कमी को पूरा करने में भी फायदेमंद है अंकुरित चने
रोजाना स्प्राउट्स खाने से पेट की गंदगी भी दूर होती है

May 13, 2019 / 10:37 am

Soma Roy

रोजाना नाश्ते में खा लें एक मुट्ठी अंकुरित चने दूर हो जाएगी कमजोरी, होंगे ये 10 फायदे भी

नई दिल्ली। वैसे तो अंकुरित चने को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने और शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा अगर रोजाना नाश्ते में अंकुरित चने खाए जाएं तो खून की कमी, ब्लड प्रेशर आदि दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं।
1.अंकुरित चने को स्प्राउट्स भी कहते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे रोजाना नाश्ते में खाने से ताकत बढ़ती है। इससे बीमारियों से भी बचाव होता है।

2.अंकुरित चने में कई दूसरे विटामिन्स भी होते हैं जिसके चलते ये शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं। इसे रोजाना खाने से शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी नहीं होती है।
3.अंकुरित चना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकल जाता है और गुड़ कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

4.अंकुरित चना खाने से डायबिटीज की बीमारी में भी लाभ मिलता है। क्योंकि ये शरीर ये शर्करा को ग्लूकोज में बदल देता है। साथ ही अतिरिक्त चीनी की मात्रा को खून में मिलने से रोकता है।
पॉल्यूशन से बचने के लिए खरीद रहें हैं मास्क तो ध्यान रखें ये 10 बातें

5.दिमाग को तेज बनाने के लिए भी अंकुरित चने बहुत फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए, सी और प्रोटीन मस्तिष्क की नसों को आराम पहुंचाते हैं। इससे स्मरणशक्ति भी बढ़ती है।
6.जिन लोगों की हड्डियां कमजोर है उन्हें भी रोजाना अंकुरित चने खाने चाहिए। इससे कैल्शियम की कमी पूरी होती है। इससे हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहेंगी। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।
7.अगर किसी को पथरी की समस्या है तो उन्हें रोजाना दो चम्मच शहद में एक मुट्ठी चने मिलाकर खाली पेट खाने चाहिए। इससे पथरी पेशाब नली के जरिए धीरे-धीरे गलकर बाहर निकल जाएगी।

8.चने का सेवन स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। रोजाना इसे खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है। इससे दाग-धब्बों से छुटकारा मिलने समेत रंगत में भी निखार आता है।
9.अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो भी रोजाना अंकुरित चने खाएं। इसमें मौजूद आयरन तत्व हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करेगा।

10.जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है उन्हें भी रोजाना अंकुरित चने खाने चाहिए। इसे नियमित तौर पर खाने से आंतों में चिपकी गंदगी बाहर निकल जाती है। इससे पेट का फूलना भी कम होता है।

Home / Dus Ka Dum / रोजाना नाश्ते में खा लें एक मुट्ठी अंकुरित चने दूर हो जाएगी कमजोरी, होंगे ये 10 फायदे भी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.