दस का दम

गुरूवार के दिन केले के पेड़ पर केसर मिलाकर चढ़ाएं चने की दाल, बन जाएंगे बिगड़े काम

इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है।
इन उपायों को करने से व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण होता है।

Mar 07, 2019 / 10:10 am

नितिन शर्मा

गुरूवार के दिन केले के पेड़ पर केसर मिलाकर चढ़ाएं चने की दाल, बन जाएंगे बिगड़े काम

नई दिल्ली। गुरूवार का दिन सप्ताह का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है साथ ही देव गुरू बृहस्पति की भी पूजा का विधान है। इनकी पूजा करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और व्यक्ति को सुख- समृद्धि एवं संपन्नता मिलती है। भगवान विष्णु और देव गुरू बृहस्पति के साथ ही इस दिन केले के पेड़ की पूजा का भी महत्व है।

1.शास्त्रों में कहा गया है कि गुरूवार के दिन भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए केले के पेड़ की पूजा भी खास तौर पर लाभकारी मानी जाती है।

2.जो व्यक्ति गुरूवार को भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उन्हे उनकी पत्नी धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है जिससे धन लाभ होता है।

3.भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप उनकी श्रद्धा पूर्वक पूजा कर व्रत करें और दान करें इससे शुभ फल प्राप्त होता है।

4.वहीं इस दिन बुजुर्गों का सम्मान करने से और ग़रीबों को वस्त्र दान एवं भोजन कराने से भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

5.इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने उपयोगी माने जाते हैं क्योंकि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं साथ ही आप भगवान को भी पीले वस्त्र अर्पण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

घर में शंख रखने से होता है धन लाभ, स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी

6.भगवान विष्णु का व्रत करते समय सत्य नारायण व्रत कथा पढ़ें और भगवान को पीले रंग की चीज़े जैसे की हल्दी, केले चने की दाल आदि चढ़ाएं।

7.इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद केले के पेड़ की पूजा भी करनी चाहिए क्योंकि इससे जल्दी ही जीवन में सकारात्मक लाभ मिलते हैं।

8.केले के पेड़ की पूजा करते समय एक मुट्ठी चने की दाल लें और उसमें थोड़ा सा केसर मिलाकर पेड़ की जड़ में चढ़ा दें यह उपाय बहुत जल्दी असर करेगा और सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलेगी।

9.यदि संभव हो तो ब्राह्मण पूजन करें और घर से निकलते समय अपने माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाकर निकलें जल्दी ही लाभ मिलेगा।

10. इन उपायों को करने से व्यक्ति को कुंडली में मौजूद बृहस्पति गृह के नकारात्मक दोषों से भी छुटकारा मिलता है।

Home / Dus Ka Dum / गुरूवार के दिन केले के पेड़ पर केसर मिलाकर चढ़ाएं चने की दाल, बन जाएंगे बिगड़े काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.