scriptगुरुवार के दिन कर लें ये 10 सरल काम, जल्द पूरी होगी हर मनोकामना | best methods to worship vishnu ji on thursday pooja | Patrika News

गुरुवार के दिन कर लें ये 10 सरल काम, जल्द पूरी होगी हर मनोकामना

Published: Jun 06, 2019 09:53:45 am

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा से फायदा मिलता है।
इस दिन पीले रंग की चीज़ों का इस्तेमाल करने का खास महत्व होता है।
ग्रह दोष का निवारण करने में भी इस दिन की पूजा उपयोगी रहती है।

गुरुवार के दिन कर लें ये 10 सरल काम, जल्द पूरी होगी हर मनोकामना

गुरुवार के दिन कर लें ये 10 सरल काम, जल्द पूरी होगी हर मनोकामना

नई दिल्ली। शास्त्रों के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान श्री विष्णु का दिन होता है। जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से और श्रद्धा भाव के साथ भगवान का स्मरण करता है वह जन्म- जन्म के कष्टों और समस्याओं के छुटकारा पाता है। भगवान विष्णु के अलावा गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा की जाती है साथ ही केले के पेड़ की पूजा का भी खास महत्व होता है। आइये जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन खास उपायों को करना फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

ग्रह-नक्षत्रों को देख कपड़े पहनती हैं सुषमा स्वराज, जानें उनसे जुड़ी ऐसी ही 10 दिलचस्प बातें

1.गुरुवार के दिन का व्रत करना पुण्य फल की प्राप्त करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है इसके लिए लगातार 7 गुरुवार के व्रत का पालन ज़रुर करें।

2.देव गुरु बृहस्पति की पूजा के लिए पीले रंग की चीज़ों का इस्तेमाल खास तौर करें इसमें पीले फल, पीले रंग की मिठाई और पीले वस्त्रों को शामिल करें।

3.बृहस्पति देव को केले का भोग अर्पण करने उन्हे प्रसन्न किया जा सकता है और साथ केले के पेड़ की पूजा भी ज़रुर करनी चाहिए।

4.जो लोग इस दिन का व्रत करते हैं उन्हे ध्यान रखना चाहिए कि वे स्वयं केला खाने से बचें इस दिन केले का दान करने खास महत्व होता है।

5.केले के दान के अलावा चने की दाल का दान करना भी उत्तम दान माना जाता है इसलिए किसी मंदिर में इन चीज़ों का दान करें।

वर्ल्ड कप 2019 : मैच खत्म होने से पहले ही विजेता टीम तय, इस खिलाड़ी की भविष्यवाणी में सामने आई ये 10 बातें

6.व्रत संपन्न करते समय ध्यान रखें कि बिना नमक वाला भोजन बनाए उसका भगवान को भोग लगाए और फिर स्वयं ग्रहण करें।

7.गुरुवार के दिन विधि पूर्वक पूजा करने वाले व्यक्ति को कुंडली दोष की समस्याओं से भी जल्द छुटकारा मिलता है और गुरु ग्रह का अच्छा असर पड़ता है।

8.ध्यान रखें कि इस दिन कपड़े धोना, बाल कटाना या दाढ़ी बनाना वर्जित माना जाता है इसलिए ऐसा करने से बचने की आवश्यकता है।

9.इस दिन दीन-दुखियों, ज़रूरतमंदों को दान करने से जीवन में जल्दी ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं और समस्याएं दूर होती हैं।

10.इसके अलावा गुरुवार के दिन गुड़ और चने का दान भी उत्तम और फ़ायदेमंद माना जाता है साथ ही भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक भी जलाना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो