scriptबर्थडे स्पेशल : मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की जिंदगी से जुड़े ये 10 राज नहीं जानते होंगे आप | Patrika News
दस का दम

बर्थडे स्पेशल : मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की जिंदगी से जुड़े ये 10 राज नहीं जानते होंगे आप

10 Photos
6 years ago
1/10

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज 41 साल के हो गए हैं। उनका जन्म हरियाणा के सिरसा में हुआ था। सुनील ने कई टीवी शोज और मूवीज में काम किया है। उन्हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में निभाए गए कैरेक्टर गुत्थी से पहचान मिली थी। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको सुनील से जुड़ी 10 अनजान बातों के बारे मेें बताएंगे।

2/10

हरियाणा में जन्में सुनील ने चंडीगढ से थियेटर की मास्टर डिग्री हासिल की थी। बाद में उन्होंने आरती से शादी की थी। वो उनके साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन है।

3/10

सुनील ने पांच सालों तक थियेटर में काम किया। बाद में उन्होंने एक टीवी शो चला लल्लन हीरो बनने से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो कुछ दिनों तक फिल्मी चैनल के एंबेस्डर भी रह चुके हैं।

4/10

बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सुनील आरजे यानि रेडियो जॉकी भी रह चुके हैं। वो रेडियो मिर्ची में काम करते थे। वो एक पॉपुलर शो हंसी के फुहारे होस्ट करते थे, जिसमें वो सुदर्शन उर्फ सुड के नाम से जाने जाते थे।

5/10

इसके बाद उन्होंने क्या आप पांचवी फेल चम्पू हैं, और कौन बनेगा चम्पू जैसे टीवी शोज किए। मगर उन्हें पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में निभाए गए महिला कैरेक्टर गुत्थी से मिली। ये किरदार सुनील की क्लासमेट पर आधारित था।

6/10

सुनील की कॉमेडी टाइमिंग पर सभी फिदा रहते हैं। उनकी इसी पॉपुलैरिटी के चलते उन्हें दो बार बिग बॉस रियलटी शो का आॅफर दिया गया था, लेकिन हर बार सुनील ने मना कर दिया। एक इंटरव्यू के तहत सुनील ने बताया कि वो लोगों को हंसाना चाहते हैं न कि उन्हें उनकी पर्सनल लाइफ दिखाना चाहते हैं।

7/10

सुनील ने फिल्मों में भी काम किया है। उनकी पहली फिल्म प्यार तो होना ही थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज और रैम्प वॉक किए है। उन्होंने एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के सारी कलेक्शन के लिए सपोर्ट किया था।

8/10

रियल लाइफ में भी सुनील बहुत मजाकिया है। इसके साथ ही वो अपने परिवार का ख्याल रखने वालों में से हैं। उन्हें लड़ाई—झगड़ा पसंद नही है। तभी तो 'द कपिल शर्मा' शो की टीम के ट्रैवल के दौरान कपिल से हुई बहस से वो काफी नाराज थे। दरअसल कपिल ने शराब के नशे में क्रू मेंबर्स को अपमानजनक बातें कही थीं। साथ ही कपिल ने सुनील पर अपना जूता भी फेंककर मारा था।

9/10

हाल ही में आईपीएल के दौरान सुनील 'धन धना धन' टीवी शो में नजर आए थे। अब वो सलमान खान की मूवी 'भारत' में काम कर रहे हैं। इसमें वो सल्लू भाई के दोस्त की भूमिका में हैं।

10/10

सुनील हमेशा से लेकर सलमान के साथ काम करना चाहते थे। भारत मूवी में काम करने के लिए उन्होंने आवेदन भी किया था। उन्होंने प्रियंका के मूवी छोड़ने पर मजाकिया अंदाज में वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लीड रोल नैंसी के लिए एप्लाई कर रहे हैं। इसके जवाब में फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास ने हंसते हुए लिखा कि तुम पागल हो, हमेशा सुनील ऐसे ही रहना, तुम्हे खूब सारा प्यार।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.