scriptबर्थडे स्पेशल : वेजिटेरियन होकर भी रोहित शर्मा ने पूरा किया था 45 अंडे खाने का चैलेंज, सोने में भी हैं नंबर वन | Birthday Spl :10 interesting facts about indian cricketer Rohit Sharma | Patrika News

बर्थडे स्पेशल : वेजिटेरियन होकर भी रोहित शर्मा ने पूरा किया था 45 अंडे खाने का चैलेंज, सोने में भी हैं नंबर वन

locationनई दिल्लीPublished: Apr 30, 2019 09:49:16 am

Submitted by:

Soma Roy

स्कूल बंक करके अपने आइडियल वीरेंद्र सहवाग से मिलने पहुंचे थे रोहित
युवराज सिंह की राखी बहन रितिका से की है शादी

Rohit Sharma birthday

बर्थडे स्पेशल : वेजिटेरियन होकर भी रोहित शर्मा ने पूरा किया था 45 अंडे खाने का चैलेंज, सोने में भी हैं नंबर वन

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में एक खास मुकाम हासिल करने वाले मशहूर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा आज 32 साल के हो गए हैं। क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी बचपन से ही थी। तभी तो वो एक बार स्कूल बंक करके अपने आइडियल वीरेंद्र सहवाग से मिलने पहुंच गए थे। असल जिंदगी में भी रोहित काफी दिलचस्प हैं तभी तो एक बार उन्होंने दोस्तों से लगाई एक शर्त के तहत 45 अंडे खाने का चैलेंज पूरा किया था। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही खास बातों के बारे में बताएंगे।
1.क्रिकेट के लिए रोहित का जुनून बचपन से ही था। वो भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को अपना आइडियल मानते हैं। तभी एक दिन वो स्कूल बंक करके उनसे मिलने पहुंच गए थे।

2.क्रिकेट के अलावा रोहित की निजी जिंदगी की बात करें तो वो भी काफी दिलचस्प रही है। वैसे तो रोहित वेजिटेरियन हैं, लेकिन उन्हें अंडे खाना बहुत पसंद है। तभी तो एक बार दोस्तों से लगी शर्त के तहत उन्होंने एक बार में करीब 45 अंडे खाए थे।
3.चूंकि रोहित एक ब्राम्हण परिवार से ताल्लुख रखते हैं और घर में कोई भी मांसाहारी नहीं है, इसलिए रोहित घर के बाहर ही अंडे खाते हैं।

4.रोहित जितना बल्लेबाजी में माहिर हैं, उतना ही सोने में भी नंबर वन है। इस बात का खुलासा खुद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने किया है। उनके मुताबिक टीम में सबसे ज्यादा रोहित ही सोते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वो भरपूर नींद लेते हैं।
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का इन क्रिकेटरों की वाइफ से भी रह चुका है पंगा, जानें उनसे जुड़े 10 विवाद

5.भारतीय क्रिकेट जगत का हिस्सा बनने से पहले रोहित इंडियन आयल और रणाजी मैच खेलते थे। उनके करियर के शुरूआती दौर में उनके पिता की नौकरी चले जाने से उन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी।
6.ऐसे में रोहित की मां चाहती थीं कि उनका बेटा रोहित अच्छे से पढ़-लिखकर कोई अच्छी जॉब करें। वो रोहित के क्रिकेट खेलने के निर्णय से सहमत नही थीं, लेकिन रोहित के जुनून और उनकी सफलता को देख बाद में उनकी मां इसके लिए मान गईं।
7.क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के अलावा रोहित ने शादी करके भी एक आदर्श पति की छवि क्रिएट की है। उन्होंने रितिका सजदेह से शादी की है। वो भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन हैं।
8.रोहित से रितिका की मुलाकात साल 2008 में एक एड शूट के दौरान हुई थी। तब दोनों की मीटिंग युवराज सिंह ने ही कराई थी। दोनों ने एक-दूसरे को सात साल डेट तक डेट किया। इसके बाद साल 2015 में शादी कर ली।
9.रितिका से रोहित की जबरदस्त बॉडिंग हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो सांझा करते रहते हैं। रितिका रोहित के ज्यादातर मैच देखने जाती हैं। वो वहां रहकर उनका हौंसला बढ़ाना चाहती हैं।
10.रोहित असल जिंदगी में काफी मनमौजी स्वभाव के हैं। वो दिल खोलकर जिंदगी जीने में यकीन करते हैं। तभी तो साल 2007-08 में आस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने डेढ़ लाख की शॉपिंग की थी। इसमें उन्होंने चार जींस और 10 से 15 टी-शर्टे खरीदी थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो