scriptबर्थ एनिवर्सरी: श्रीदेवी को आए थे विदेशों से रिश्ते, सबको ठुकराकर इसलिए थामा था बोनी का हाथ | Patrika News
दस का दम

बर्थ एनिवर्सरी: श्रीदेवी को आए थे विदेशों से रिश्ते, सबको ठुकराकर इसलिए थामा था बोनी का हाथ

10 Photos
6 years ago
1/10

बॉलीवुड की चांदनी आज भले ही दुनिया में न हो, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। सिल्वर स्क्रीन की ग्लैमरस अदाकारा श्रीदेवी का आज 55वां जन्मदिन हैं। इस खास मौके पर हम आपको श्रीदेवी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।

2/10

रुपहले पर्दे पर अपनी अदाओं और हुस्न से लोगों का दिल जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के टैलेंट की झलक बचपन में ही दिख गई थी। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में ही ग्लैमर वल्र्ड में कदम रख दिया था। उन्होंने सन् 1967 में एक तमिल मूवी कंधन करुनाई में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।

3/10

श्रीदेवी ने एक के बाद एक कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। इसके बाद उन्होंने 13 साल की उम्र में मूंद्रू मूडिचू नामक फिल्म की। इतनी सारी मूवीज में काम करते हुए श्रीदेवी अब साउथ सिनेमा इंडस्ट्री का एक पॉपुलर चेहरा बन चुकी थीं।

4/10

तमिल इंडस्ट्री के बाद श्रीदेवी ने सन् 1979 में हिंदी सिनेमा जगत में भी अपना कदम रखा। उन्होंने यहां पहली मूवी सोलवा सावन की। मगर उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान सन् 1983 में रिलीज हुई फिल्म हिमत्तवाला से मिली। इसके बाद उन्होंने चांदनी,मिस्टर इंडिया, लम्हें, वक्त की आवाज, खुदागवाह, चालबाज जैसी कई हिट फिल्में दी।

5/10

उस दौर में श्रीदेवी अपने करियर की बुलंदियों पर थीं। एक तरफ जहां उन्हें लगातार अच्छी फिल्में मिल रही थीं, वहीं उस दौरान उन्हें शादी के लिए कई रिश्ते भी आ रहे थे। हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें न सिर्फ इंडिया या बॉलीवुड से बल्कि विदेशों से भी कई रिश्ते आ रहे थे। जिनमें अमेरिका और ब्रिटिश में जन्में कई भारतीय मूल के लड़के थे। इसमें कई अमीर और राजघराने के लड़के भी शामिल थे।

6/10

उसी दौरान बोनी कपूर भी श्रीदेवी के दीवाने थे। वो उनकी फिल्में देखते थे। श्री की एक्टिंग स्किल्स और खूबसूरती के चलते बोनी उन्हें लेकर मूवी बनाना चाहते थें। इसके लिए वो श्री के घर भी गए थे, लेकिन उस दौरान उनके विदेश में शूटिंग करने की वजह से बोनी को निराश होकर लौटना पड़ा। मगर श्रीदेवी को दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर देखकर बोनी बेकरार हो गए और मिस्टर इंडिया के लिए उन्हें कास्ट करने का मन बना लिया।

7/10

बोनी कपूर श्रीदेवी से मिलने पहुंचे। बोनी कपूर के इंटरव्यू के मुताबिक श्रीदेवी अजनबियों से जल्दी बात नहीं करती हैं। इसलिए पहली बार जब उनकी श्री से मुलाकात हुई थी तब उनमें थोड़ी ही बात हुई थी। उनके मान जाने पर साइनिंग रकम की बात करने के लिए बोनी श्रीदेवी की मां से मिलने पहुंचे क्योंकि रुपए—पैसों का हिसाब उनकी मां ही रखती थीं।

8/10

बताया जाता है कि श्रीदेवी की मां ने मूवी साइन करने के लिए बोनी से 10 लाख रुपए मांगे थे, जबकि बोनी ने इसके बदले 11 लाख रुपए देने की बात कही थी। बोनी के इस अलग अंदाज ने श्रीदेवी की मां को सोच में डाल दिया। बाद में धीरे—धीरे उनका श्रीदेवी और उनके परिवार से अच्छा तालमेल हो गया।

9/10

बाद में बोनी और श्रीदेवी ने सन् 1996 में शादी कर ली। हालांकि इस बारे में कुछ अफवाहें भी फैली हुई थी। जिसमें बताया गया कि श्री शादी से पहले ही प्रेगनेंट थी। इसके चलते उन्हें शादी करनी पड़ी। चूंकि बोनी पहले से शादीशुदा थे और उनके दूसरी शादी करने को लेकर कई लोग श्रीदेवी को ही दोषी ठहरा रहे थे।

10/10

करियर की बात करें तो श्रीदेवी अपने जमाने की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस थीं। वो एक फिल्म के 8 से 10 लाख रुपए तक लेती थीं। हिंदी सिनेमा में एंट्री के वक्त श्रीदेवी अच्छे से हिंदी नहीं बोल पाती थीं। उनकी इसी अदा पर बोनी कपूर भी फिदा हो गए थे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.