scriptबर्थडे spl : मार्क जुकरबर्ग को है आंखों की बीमारी तभी फेसबुक के logo में है ये खास चीज, जानें उनसे जुड़ी ऐसी 10 दिलचस्प बातें | Birthday spl : Mark Zuckerberg have color blindness disease, know more | Patrika News

बर्थडे spl : मार्क जुकरबर्ग को है आंखों की बीमारी तभी फेसबुक के logo में है ये खास चीज, जानें उनसे जुड़ी ऐसी 10 दिलचस्प बातें

Published: May 14, 2019 08:31:28 am

Submitted by:

Soma Roy

मार्क जुकरबर्ग ने अपनी सबसे पहली प्रोग्रामिंग महज 12 साल की उम्र्र में बनाई थी
मार्क जुकरबर्ग फोटोज में अपनी वास्तविक लंबाई से ज्यादा दिखते हें, क्योंकि वो खास स्टायल में फोटो खिंचवाते हें

Mark Zuckerberg birthday

बर्थडे spl : मार्क जुकरबर्ग को है आंखों की बीमारी तभी फेसबुक के logo में है ये खास चीज, जानें उनसे जुड़ी ऐसी 10 दिलचस्प बातें

नई दिल्ली। फेसबुक के जनक मार्क जुकरबर्ग दुनिया के ऐसे लोगों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आज वो अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको मार्क से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे। इनमें से एक मार्क की आंखों की बीमारी भी है।
1.मार्क जुकरबर्ग फेसबुक को बनाए जाने के लिए दुनियाभर में मशहूर है। क्योंकि इस सोशल नेटवर्किंग साइट से दूर-दराज बैठे लोग भी आपस में जुड़ सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है फेसबुक के लोगो में इस्तेमाल होने वाले कलर का मार्क की बीमारी से गहरा नाता है।
2.ये बात बेहद ही कम लोग जानते हैं कि मार्क जुकरबर्ग को आंखों की बीमारी है। दरअसल उन्हें वर्णधंता नामक बीमारी है। इसमें उनकी आंखे लाल और हरे रंग को ठीक से नहीं पहचाना पाती हैं, ऐसे में उन्हें नीला रंग दिखाई देता है। इसी की वजह से उन्होंने फेसबुक के लोगो का रंग नीला रखा है।
3.मार्क जुकरबर्ग में कुछ करने की ललक बचपन से ही थी। तभी तो उन्होंने अपनी पहली प्रोग्रामिंग मजह 12 साल की उम्र में बनाई थी। दरअसल उन्होंने अपने पिता की मदद के लिए एक इंस्टेंट मैसेजिंग प्रोग्राम डिजाइन किया था। चूंकि उनके पापा डॉक्टर थे और इस प्रोग्राम के जिरिए वे जान सकते थे कि मरीज कब पहूंचेगा।
4.इसके बाद उन्होंने एक ऐप बनाई जिसमें मनपसंद गाने इकट्ठा किए जा सकते थे। ये एम3 प्लेयर था। इसे उन्होंने सिनैप्स मीडिया प्लेयर नाम दिया था। उस वक्त मार्क हाई स्कूल के स्टूडेंट थे।
5.उनके उम्दा काम को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने उन्हें अपने यहां रख लिया। मगर एक बंधा हुआ काम करने की जगह उन्होंने एडम-डी-ऐंग्लो के साथ मिलकर कोरा नामक वेबसाइट बनाई।

6.मार्क जुकरबर्ग को किताबों का भी बहुत शौक है। उन्होंने कोड सी++ डमीस किताबों से ही सीखी थी। उनकी सबसे पसंदीदा किताब द ऐनिएड है।
7.बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि मार्क जुकरबर्गा को अलग-अलग भाषाओं को सीखना बहुत पसंद है। इसमें उन्हें प्राचीन भाषा लैटिन सीखने का बहुत शौक है। इसके अलावा उन्हें मंदरेन भाषा बोलने का भी शौक है।
8.मार्क जुकरबर्ग अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हें। वो खुद को फिट रखने के लिए हर साल अपना एक लक्ष्य बनाते हैं। साल 2016 में उन्होंने 365 मील दौड़ने का लक्ष्य बनाया था। जिसे उन्होंने महज कुछ ही महीनों में ही हासिल कर लिया था।
9.मार्क जुकरबर्ग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं। इसमें से एक हैं उनकी लंबाई तस्वीरों में ज्यादा लगना। असल में मार्क की लंबाई 5 फीट 7 इंच हैं, लेकिन वो फोटोज में ज्यादा लंबे लगते हें क्योंकि वो कुछ अलग स्टायल में तस्वीर खिंचवाते हैं।
10.मार्क को अपने कुत्ते से बेहद लगाव है। इसके लिए उन्होंने अलग से एक फेसबुक पेज बना रखा है। जिसमें 2 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो